फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनूप जलोटा के बयान पर पारस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे और जसलीन के मामले में दखल न दें'

Sun, 23 Feb 2020 02:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 23 Feb 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Paras Chhabra slams Anup Jalota says He Should not Intervene between me and Jasleen Matharu
Paras Chhabra, Anup and Jasleen - फोटो : twitter

पारस छाबड़ा इन दिनों अपने लिए दुल्हन की तलाश 'मुझसे शादी करोगे' शो में कर रहे हैं। इस शो में बिग बॉस सीजन 12 की पूर्व प्रतियोगी जसलीन मथारू भी आई हैं। शो के दौरान जसलीन ने पारस को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। जसलीन के पारस के स्वयंवर में आने और उनसे शादी करने पर अनूप जलोटा ने आपत्ति जताई है। अनूप जलोटा का कहना है कि पारस उनके लिए सही नहीं हैं। अनूप के इसी बयान पर पारस छाबड़ा का जवाब आया है। 

Paras Chhabra slams Anup Jalota says He Should not Intervene between me and Jasleen Matharu
paras chhabra - फोटो : social media

पारस ने स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'मैं जसलीन मथारू के अतीत के बारे में कुछ नहीं जानता और अनूप जलोटा जी मेरे बारे में जो भी कह रहे हैं वह उनके विचार हैं। आखिर में यह जसलीन का फैसला होगा कि वह मुझसे शादी करना चाहती हैं या नहीं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।'

Paras Chhabra slams Anup Jalota says He Should not Intervene between me and Jasleen Matharu
Jasleen, Anup Jalota and Paras Chhabra - फोटो : file photo

इंटरव्यू में जब अनूप जलोटा से पारस छाबड़ा के रिलेशनशिप के बारे में कहा गया और पूछा गया कि क्या जसलीन के लिए वो बतौर पार्टनर सही हैं? जवाब में अनूप ने कहा था- 'मुझे नहीं लगता कि वो जसलीन के लिए सही इंसान हैं। अगर वो एक ही समय में दो बार अपने प्यार को रियलिटी शो में कबूलते हैं तो मुझे नहीं लगता कि जसलीन के लिए सही हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra slams Anup Jalota says He Should not Intervene between me and Jasleen Matharu
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo

जब अनूप से पूछा गया कि अगर आपको घर के अंदर जाने का मौका दिया जाए तो आप उन्हें सही राह दिखाएंगे? इस पर भजन गायक ने कहा था- 'मैं बिल्कुल जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि पारस उनके लिए सही नहीं है।' इसके बाद जब अनूप से पूछा गया कि जसलीन के पार्टनर में क्या खूबियां होनी चाहिए तो उन्होंने कहा- 'उस शख्स को मेरे जैसा होना चाहिए। मैं बर्ताव में कोमल हूं और अपने काम पर हमेशा फोकस रखता हूं। जो अपनी पत्नी को इज्जत दे और बराबरी का महसूस कराए।' 

विज्ञापन
Paras Chhabra slams Anup Jalota says He Should not Intervene between me and Jasleen Matharu
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media

'मुझसे शादी करोगी' शो में आने से पहले जसलीन मथारू 'बिग बॉस 12' में आई थीं। शो के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी हैं। शो के दौरान दोनों ने अपना रिश्ता कबूला था हालांकि बाद में इसे झूठ बताया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर आयुष्मान खुराना ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed