{"_id":"6273526b1c22c614720cef11","slug":"nikki-tamboli-pens-a-heartfelt-note-on-her-brother-first-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: अपने भाई को पहली पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुईं निक्की तंबोली, वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Social Media: अपने भाई को पहली पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुईं निक्की तंबोली, वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 05 May 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अपने भाई और मां के साथ निक्की तंबोली
- फोटो : Instagram
Link Copied
'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री निक्की तंबोली ने अपने भाई जतिन को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद कर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा किया है। अभिनेत्री ने पिछले ही साल अपने भाई को कोरोना महामारी के दौरान खो दिया था। अभिनेत्री ने अपने भाई का एक वीडियो साझा कर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। अपने नोट में निक्की ने व्यक्त किया कि यह वर्ष उनके लिए कितना कठिन रहा है।
2 of 4
निक्की तंबोली रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
निक्की तंबोली अक्सर ही अपने भाई को याद करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लेकर अपने भाई का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ निक्की ने लंबा सा नोट लिखा कि पिछला साल मेरे लिए सबसे लंबा, कठिन और दुखद 365 दिन वाला रहा क्योंकि आप मेरे पास नहीं थे। आफ्टरलाइफ आप पर मेहरबान हो। मुझे आपकी बहुत याद आती है, छोटे भाई! आपको गए हुए एक साल हो गया, लेकिन मेरे दिल में अभी भी इस बात का दुख है। एक साल इतना लंबा समय नहीं लगता, लेकिन आपके बिना ये एक अनंत काल जैसा महसूस हुआ। समय को मरहम लगाने वाला माना जाता है लेकिन एक साल बाद भी यह पहले दिन की तरह ही दर्दनाक है।
3 of 4
निक्की तंबोली
- फोटो : instagram/nikki_tamboli
इसके आगे निक्की ने लिखा कि इस दर्द के आगे बढ़ने के लिए मैं कुछ भी कर लूं, लेकिन मुझे हमेशा पता होगा कि मैं आपको अब गले नहीं लगा पाऊंगी। भाई आपने मुझे सिखाया कि स्ट्रॉन्ग रहो, लेकिन मैं अब आपको निराश कर रही हूं। मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए कभी भी मजबूत नहीं हो सकती कि अब आप हमारे साथ यहां नहीं हो। एक परिवार कभी भी अपने परिजनों को खोने का दुख नहीं भुला सकता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई भी व्यक्ति कितने समय पहले या कितनी उम्र में इस दुनिया से चला जाता है, एक परिवार हमेशा इस दर्द को सहता है। अलविदा मेरे प्रिय भाई, आपने हम सबकी इतनी परवाह की और आपको पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।
निक्की ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके भाई बालकनी में चलते हुए नजर आ रहे हैं। निक्की की इस पोस्ट को जिसने भी पढ़ा वह इमोशनल हो गया। सभी उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें कि निक्की तंबोली के भाई का निधन मई 2021 में हुआ था। निक्की ने अपने भी की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।