फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: सितारों की महफिल में गूंजा नए साल का तराना, सबने कहा, ‘पार्टी घर में करना, भीड़ में मत जाना’

Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
New Year 2022: TV celebs welcome new year and what are their plans and projects for the coming year 2022
New Year 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नए साल का डंका बजने से पहले की शाम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बाहर देर रात तक रुकने की पाबंदी है तो लोगों ने एक बार फिर अपने घरों को ही नए साल के जश्न का मैदान बना लिया है। कंदीलें सजने लगी हैं। सितारे चमक रहे हैं। बधाई संदेश तो खैर बीते हफ्ते भर से मोबाइल नोटीफिकेशन को म्यूट करा चुके हैं। ए सब तो खैर हमारी और आपकी बातें हैं। चलिए देखते हैं कि सितारों की नए साल के स्वागत की क्या तैयारी है और उनकी क्या योजनाएं और परियोजनाएं हैं आने वाले साल 2022 को लेकर।

New Year 2022: TV celebs welcome new year and what are their plans and projects for the coming year 2022
समृद्ध बावा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ के जिगर यानी समृद्ध बावा कहते हैं, “इस साल, मैं अपने कुछ दोस्तों से मिलने और ‘खुद’ के लिए थोड़ा समय निकालने की योजना बना रहा हूं। हालांकि, सावधानी के तौर पर मैं किसी भी कीमत पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना नहीं चाहूंगा और उम्मीद है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और भीड़ में जाने से बचेंगे। मेरी तरफ से हमारे सभी दर्शकों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।”

New Year 2022: TV celebs welcome new year and what are their plans and projects for the coming year 2022
आकाश आहूजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘थपकी प्यार की’ में पूरब की भूमिका निभा रहे आकाश आहूजा कहते हैं, “मैं अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक छोटा सा सेलीब्रेशन रखूंगा और सारी जरूरी सावधानियां बरतने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं आशा करता हूं कि सभी लोग इस त्योहारी सीजन में सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें। आप सभी का नया साल सुखद एवं समृद्ध हो।”

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022: TV celebs welcome new year and what are their plans and projects for the coming year 2022
प्रियल महाजन  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘मोलकी’ में पूर्वी की भूमिका निभा रहीं प्रियल महाजन के मुताबिक, “नए साल से एक दिन पहले मैं और मेरा भाई दिल्ली जा रहे हैं, ताकि हमारे परिवार के साथ हम नए साल का जश्न मना पाएं। मेरी ओर से सभी लोगों को ‘हैप्पी न्यू ईयर।’ जहां तक मेरे न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का संबंध है, मैं और भी मेहनत के साथ काम करना और शूटिंग करते रहना चाहती हूं, क्योंकि मुझे मेरा काम वाकई में पसंद है। मुझे उम्मीद है कि नया साल हम सभी के लिए समृद्धि लेकर आएगा और मेरी कमना है कि हम इस महामारी से जल्दी ही उबर जाएं।”

विज्ञापन
New Year 2022: TV celebs welcome new year and what are their plans and projects for the coming year 2022
करण सूचक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता करण सूचक जो धारावाहिक ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ में अनुराग का किरदार कर रहे हैं, वह बताते हैं, “दिसंबर में वाकई में त्योहारों का एक प्यारा सा मूड रहता है। दुनिया भर में जारी महामारी को देखते हुए, मेरी घूमने-फिरने की कोई बड़ी योजना नहीं है। मैं बस थोड़ी सी ताजी हवा खाने के लिए मुंबई के ही आसपास कहीं जाना चाहुंगा । मेरा इरादा खुद को डिटॉक्सीफाई करना और नए साल के लिए तरोताजगी पाना है। मैं सिर्फ एक ही रिजॉल्यूशन में विश्वास करता हूं और वह है अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करना और हमेशा यह याद रखना कि आपने अपना सफर कहां से शुरू किया था। मैं नए साल में भी इस रिजॉल्यूशन को जारी रखूंगा।‘’  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed