फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने रश्मि देसाई को याद दिलाया उनका अतीत, अभिनेत्री की आंखों से निकल गए आंसू

Fri, 31 Dec 2021 02:34 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 31 Dec 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant asked rashami desai about his divorce with Nandish Singh Sandhu actress got emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 15 का सफर घरवालों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। जहां घर के अंदर आने के बाद कुछ लोगों के रिश्ते खराब हुए तो वहीं कई रिश्ते बन गए। इस साल के सीजन में कई पुराने चेहरे नजर आए और इन्हीं चेहरों में से एक हैं रश्मि देसाई। टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा और बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी रश्मि देसाई का बिग बॉस 15 में एक अलग गेम देखने को मिल रहा है। उनका गेम तो दर्शकों को पसंद आ ही रहा है, लेकिन इसी के साथ उमर और उनकी दोस्ती भी लोगों को बहुत भा रही हैं। लेकिन हाल ही में राखी ने रश्मि से कुछ ऐसा कहा जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गए।



राखी सावंत ने रश्मि को याद दिलाया अतीत

राखी सावंत ने रश्मि देसाई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं तेरे से कुछ पूछु तो तू माइंड नहीं करेगी ना। जिसका जवाब देते हुए रश्मि ने कहा पूछो। राखी ने रश्मि से बातचीत करते हुए पूछा तेरे तलाक होने की वजह क्या थी। जिसका जवाब देते हुए रश्मि ने कहा वो मैं यहां नहीं बता सकती, लेकिन तलाक मैंने लिया था। जिसके बाद राखी ने कहा अगर तू सहज नहीं है ये बताने में तो रहने दे। राखी ने कहा ये पूरी दुनिया को पता है।

bigg boss 15 rakhi sawant asked rashami desai about his divorce with Nandish Singh Sandhu actress got emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

रश्मि ने दिया राखी को जवाब

रश्मि ने राखी की बात का जवाब देते हुए कहा कि बात ये नहीं है की पूरी दुनिया को पता है। बात सिर्फ ये है की मेरे साथ किसी और का नाम भी जुड़ा हुआ है और मैं नहीं चाहती खराब हो और मैं मेरा कोई ऐसा इंटेंशन नहीं है। जो बीत गया वो बीत गया। आज हम दोनों अपनी-अपनी जिंदगी पर अच्छे मुकाम पर हैं तो मैं किसी के लिए क्यों खराब बात करूं।

bigg boss 15 rakhi sawant asked rashami desai about his divorce with Nandish Singh Sandhu actress got emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

रश्मि ने कहा मैं बोलकर बुरा नहीं करूंगी

रश्मि देसाई ने राखी सावंत से आगे कहा कि आज उस रिश्ते और बात की कोई अहमियत नहीं है और अगर मेरे बोलने से किसी का बुरा होता है तो मैं नहीं करूंगी। जिसके बारे में राखी ने पूछते हुए कहा कि बुरा होगा। रश्मि ने जवाब में कहा कि हां उस बात के लिए हम सहज नहीं हैं तो फिर क्यों करेंगे’। रश्मि ने कहा की मुझसे जितनी मदद होगी मैं करूंगी और मैं किसी से नहीं डरती, बस खुद को इंवेस्ट करने में डर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant asked rashami desai about his divorce with Nandish Singh Sandhu actress got emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

रश्मि की आंखों में आए आंसू

हालांकि रश्मि देसाई ने राखी सावंत के सामने कुछ नहीं कहा, लेकिन राखी द्वारा अतीत याद दिलाने के बाद रश्मि देसाई की आंखों में आंसू जरूर आ गए। रश्मि देसाई पूल के पास बैठकर रोने लगीं। एक तरफ जहां रश्मि रो रही थीं तो वहीं दूसरी तरफ राखी ये कहते हुए नजर आईं कि ये बहुत तेज है और ये बात वो उमर से करती हुई दिखीं।

विज्ञापन
bigg boss 15 rakhi sawant asked rashami desai about his divorce with Nandish Singh Sandhu actress got emotional
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

उमर रियाज ने करवाया शांत

हालांकि राखी ने उमर को भड़काया, लेकिन उमर ने रश्मि के पास जाकर कहा कि ये सब बीती हुई बातें हैं और काफी पुरानी बाते हैं। ये सब तुम भूल जाओ। बता दें कि रश्मि देसाई ने टीवी एक्टर नंदिश सिंह संधु से साल 2012 में शादी की थी। दोनों ने उतरन सीरियल में साथ में काम किया था, वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, लेकिन जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के एक साल बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबर आने लगी और साल 2016 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed