छोटे पर्दे के धारावाहिकों से दिल लगाने वालों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये भी होती है कि सोफे पर बैठे बैठे उनका वजन बढ़ने लगता है। और, लोग उन्हें कहने लगते हैं काउच पोटैटो। लेकिन, जो सीरियल आप देखते हैं अगर उनके कलाकारों की फिटनेस देखकर आप भी खुद को चुस्त दुरुस्त रखें तो आपको लगेगा कि अरे, ये तो बहुत ही आसान काम है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अभिनेत्री नेहा मार्दा के वो फिटनेस मंत्र, जो आपकी बॉडी को टोन्ड भी करेंगे और आपकी मांसपेशियों को बनाएंगे और मजबूत।
करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी काया पाने का ये है असली राज, नेहा मार्दा ने बताए खास फिटनेस मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा मार्दा हाल ही में टेलीविजन पर लौटी हैं। उनका नया लुक और उनकी फिटनेस देख हर कोई हैरान है कि लेट थर्टीज में भी वह कैसे खुद को इतना चुस्त तंदुरुस्त बनाए हुए हैं। इस बारे में जिक्र चला तो नेहा ने अपना राज खोला। वह कहती हैं, “मैं हमेशा से फिट और टोन्ड बॉडी बनाना चाहती थी और मेरा एजेंडा सिर्फ वजन घटाना नहीं था बल्कि सही मात्रा में मसल्स बनाना और एक्स्ट्रा बॉडी फैट को खत्म करना था, जो बार-बार बाहर आ जाता है।”
नेहा फिटनेस के बारे में विस्तार से बात करते हुए अपने प्रशंसकों को भी समझाती हैं, वह कहती हैं, “इसमें कोई शक नहीं कि लॉकडाउन ने हमें अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने और खुद का ख्याल रखने के लिए बहुत समय दिया। बहुत-से लोगों ने इस वक्त को सही तरीके से इस्तेमाल किया और मैंने भी ऐसा ही किया। हर व्यक्ति का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है, और चाहे डाइट हो या फिटनेस रूटीन सभी के लिए यह अलग-अलग तरह से काम करता है। अपने फिटनेस गोल्स हासिल करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग और ग्लूटेन फ्री खाना मेरे लिए कारगर रहा।”
तो किसी व्यक्ति की फिटनेस में जिम जाने और न जाने का कितना फर्क पड़ता है? इस सवाल पर वह कहती हैं, “मैं व्यक्तिगत तौर पर जिम नहीं जाती, लेकिन मैं यह सलाह नहीं दे रही हूं कि आप जिम ना जाएं। मेरा मानना है कि जिम का वर्कआउट आपकी मसल्स को सख्त बना देता है लेकिन वो लंबे समय तक नहीं टिकता। मैं जिम पर्सन नहीं हूं बल्कि मैं पावर योगा और मेडिटेशन करती हूं। मैं खुद से बहुत-सा कार्डियो करती हूं। डांसिंग मेरा शौक है, जो मुझे हेल्दी रखता है और यही मेरा मंत्र है।”
नेहा आगे बताती हैं, “जैसा कि हम हमेशा कहते हैं कि उम्र तो सिर्फ एक संख्या है और हम सभी यंग और फ्रेश महसूस करना चाहते हैं। मैं भी अपनी उम्र को थामकर अपना वक्त जीना चाहती हूं और भविष्य पर जीत हासिल करना चाहती हूं। लेकिन इसके लिए फिट और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। बहुत-से लोग मुझसे कहते हैं कि मैं मां का रोल निभा रही हूं तो मुझे दुबला दिखने की जरूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मुझे जिंदगी में अलग-अलग किरदार निभाने होंगे और मैं इसमें कोई कमी नहीं रखना चाहती। वैसे भी आजकल मांएं सेक्सी हो गई हैं और हमारे पास मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान जैसे उदाहरण हैं, जो बहुत अच्छा काम कर रही हैं। एक मां इस बात से नहीं पहचानी जाती कि वो कैसी दिखती है बल्कि उनका आत्मसम्मान और उनकी गंभीरता ही उनकी पहचान होती है।”