चर्चित डांस रिएल्टी शो नच बलिए के सीजन 9 की शूटिंग के दौरान सेट पर एक बड़ा हादसा होते होते बचा है। शो की एक प्रतिभागी शूटिंग के दौरान सिर के बल फर्श पर गिरीं और कुछ देर के लिए उन्हें होश ही नहीं रहा कि आखिर हुआ क्या है। ये देखते ही सेट पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, श्रद्धा को कुछ ही देर बाद होश आ गया और शूटिंग आगे शुरू हो सकी।
2 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : amar ujala mumbai
नच बलिए के नौवें सीजन को लेकर इन दिनों हर प्रतिभागी जी तोड़ मेहनत कर रहा है। जोड़ियों में बंटे ये प्रतिभागी शो के जजेस रवीना टंडन और अहमद खान को प्रभावित करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। सबको हर एपीसोड में यही उम्मीद रहती है कि किसी तरह जजेस से इस बार हाई फाइव उन्हें ही मिल जाए। दर्शक भी इतनी उम्दा प्रस्तुतियां देख उत्साहित हैं। हालांकि इस सीजन की बेस्ट जोड़ी कौन सी होगी, इसे लेकर उनके मन में भी उहापोह कायम है। इस मेहनत के दौरान ही शो की प्रतिभागी श्रद्धा आर्या के साथ ये हादसा हो गया।
3 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : social media
सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शूटिंग के दौरान श्रद्धा आर्या का सिर फटते फटते बचा। हुआ यूं कि श्रद्धा आर्या अपने जोड़ीदार आलम के साथ नाच रही थीं। एक स्टेप के दौरान श्रद्धा को कलाबाजी लेनी थी और आलम को उनके पैर हवा में थामने थे। लेकिन ऐन मौके पर आलम का ध्यान किसी वजह से बंटा और श्रद्धा की पकड़ उनसे छूट गई। इसके साथ ही श्रद्धा का सिर फर्श से टकराया और कुछ देर के लिए उन्हें होश ही नहीं रहा कि हुआ क्या है। हालांकि, हालात ठीक होते ही दोनों ने अपनी ये प्रस्तुति किसी तरह पूरी कर ली।
4 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : social media
इस बारे में संपर्क किए जाने पर श्रद्धा कहती हैं, ‘नच बलिए के सेट पर ये मेरे और आलम दोनों के लिए काफी गहराई वाली पेशकश थी। रिहर्सल के दौरान भी हमने पूरा फोकस इस बात पर रखा था कि सारे स्टेप्स सही से हों। लेकिन जजेस के सामने अपनी प्रस्तुति देते समय आलम चूक गए और उनकी पकड़ मेरे ऊपर से छूट गई। गनीमत रही कि मुझे ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन हम दोनों इसके चलते काफी घबरा गए थे।