फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna Controversies: महिलाओं के अपमान से लेकर अक्षय कुमार पर कटाक्ष तक, मुकेश ने दिए ये 6 विवादित बयान

Sun, 15 Dec 2024 12:37 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 15 Dec 2024 12:37 AM IST
सार

मुकेश खन्ना, 'शक्तिमान' को दोबारा पर्दे पर लाने के लिए सुर्खियों बटोर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता समय-समय पर दिए अपने विवादित बयान के कारण भी चर्चाओं में रहते हैं। 
 

विज्ञापन
Mukesh Khanna Controversies From insulting women to sarcasm on Akshay Kumar flop film know his 6 statements
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी सीरियल 'शक्तिमान' के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। वह 90 के दशक के सुपरहीरो 'शक्तिमान' को वापस से पर्दे पर लाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने इसका टीजर भी जारी किया था। वहीं, किरदार के अलावा मुकेश अपने विवादित बयानों के कारण भी खूब चर्चाओं में रहते हैं। अभिनेता कई अवसर पर कुछ ऐसे बयान दे चुके हैं, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। साथ ही मुकेश को जबर्दस्त ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। आइए मुकेश की कुछ विवादित टिप्पणियों पर गौर फरमा लेते हैं-

Mukesh Khanna Controversies From insulting women to sarcasm on Akshay Kumar flop film know his 6 statements
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स

कपिल शर्मा के शो पर कटाक्ष 

मुकेश खन्ना कई दफा कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा और उनके शो पर कटाक्ष करते देखे जा चुके हैं। उन्होंने तो कपिल के शो को अश्लील करार तक दे दिया। दरअसल, कपिल के शो में कई मेल किरदार फीमेल की भूमिका निभाने नजर आते हैं। यही चीज मुकेश को रास नहीं आती और वह शो को असभ्य ठहराते देखे जा चुके हैं। 

Mukesh Khanna Controversies From insulting women to sarcasm on Akshay Kumar flop film know his 6 statements
मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @iammukeshkhanna, @ranveersingh

रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' बनने पर आपत्ति

फिल्म 'शक्तिमान' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आ चुका है। दावा किया गया था कि रणवीर 90 के दशक के सुपरहीरो बन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हालांकि, मुकेश ने उन्हें फिल्म के मुख्य नायक के रूप में चुने जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने अभिनेता के न्यूड फोटोशूट का हवाला देते हुए उन्हें किरदार के लिए रिजेक्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Controversies From insulting women to sarcasm on Akshay Kumar flop film know his 6 statements
मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @iammukeshkhanna

अक्षय कुमार पर कसा तंज 

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं और मुकेश खन्ना इस पर भी तंज कसने से नहीं चूके। उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर लिखा, 'एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होना, गुटखे का एड करना, हमारे देवी-देवताओं से खिलवाड़ करना ऐसे तीर थे, जो इतने फिट होते हुए भी वो उन्हें झेल नहीं पा रहे थे और लोगों ने उन पर फ्लॉप अभिनेता का लेबल थोपना शुरू किया।'

विज्ञापन
Mukesh Khanna Controversies From insulting women to sarcasm on Akshay Kumar flop film know his 6 statements
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर को लिया आड़े हाथ 

मुकेश खन्ना जानी-मानी निर्माता एकता कपूर को भी आड़े हाथों लेते देखे जा चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने धारावाहिक 'महाभारत' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी। ऐसे में जब एकता टीवी पर 'महाभारत' शो लेकर आईं तब वह काफी ज्यादा नाराज हो उठे। एकता के शो में द्रौपदी की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री ने टैटू बनवा रखा था। इसी वजह से मुकेश ने निर्माताओं पर जमकर कटाक्ष किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed