{"_id":"5e117e768ebc3e880c79da20","slug":"kushal-punjabi-wife-reaction-on-being-blamed-for-actor-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी का बयान, कहा- 'मैं उनके खर्चे उठाती थी, हमारे रिश्ते में...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी का बयान, कहा- 'मैं उनके खर्चे उठाती थी, हमारे रिश्ते में...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कुशल विजय पंजाबी (उम्र 42 साल) ने पंखे से लटककर खुदकुशी की। उन्हें भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे।
2 of 6
ऑड्रे
- फोटो : Twitter
अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। इसके बाद से हर जगह कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा। इतना ही नहीं कुशल की शोक सभा में भी उनकी पत्नी चेहरा छुपाये हुए ही पहुंचीं। अब कुशल ने निधन के आठ दिन बाद उनकी पत्नी का बयान सामने आया है।
3 of 6
कुशाल पंजाबी
- फोटो : social media
कुशाल पंजाबी के सुसाइड पर उनकी पत्नी ऑड्री डोलहेन ने कहा है, "हमारे बीच समस्याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका। कुशल अपने परिवार को लेकर गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुशाल पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- ''इतना ही नहीं उनके खर्च मैं उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता थे। मेरे बेटे का भी अपने पिता में इंटरेस्ट कम होने लगा था। उन्हें अपने बेटे के भविष्य की परवाह नहीं थी। मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी। पता नहीं उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल विफल थे।''
विज्ञापन
5 of 6
कुशाल पंजाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। इसमें लिखा है, "मेरी संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा मेरे माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए जबकि बचे हुए हिस्से को तीन साल के बेटे को दिया जाए।" इससे पता चलता था कि कुशल अपनी जिंदगी में परेशान थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।