अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार को मुंबई में कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन रविवार को मुंबई में एक शोक सभा रखी गई। इस शोक सभा में कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलें भी पहुंचीं।
कुशल पंजाबी की शोक सभा में चेहरा छुपाए पहुंचीं अलग रह रही पत्नी, नहीं दिखा तीन साल का बेटा
ऑड्रे ने इस दौरान अपना चेहरा छुपाया हुआ था। हालांकि ऑड्रे के साथ उनका तीन साल का बेटा नजर नहीं आया। पति के सुसाइड की खबर सुनने के बाद ऑड्रे शंघाई से उनके अंतिम दर्शन को पहुंची थीं। कुशल अपने बेटे के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का इशारा उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। सुसाइड करने से चंद घंटे पहले उन्होंने तीन साल के बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फिल्म 'लक्ष्य' और 'काल' में काम कर चुके कुशल के माता-पिता को उनका शव गुरुवार रात 2 बजे मिला था।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
कुशल की शोक सभा में करणवीर बोहरा, अर्जुन बिजलानी, तनाज ईरानी, बख्तियार, डेल्नाज, एजाज खान, केन घोष, दृष्टि धामी, डायंड्रा सोर्स, जैसी कई हस्तियां पहुंचीं। कुशल के कुछ दोस्तों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इस वजह से वो डिप्रेशन में थे।
साल 2015 में कुशल ने यूरोपियन एड्रे डल्हेन (Audrey Dolhen) से शादी की थी। गोवा में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों के एक बेटा कियान है। कुशल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 'कुछ समय से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ नहीं रह रहे थे। उनकी पत्नी बेटे को लेकर शंघाई चली गई थीं।'
कुशल हाल ही में टीवी सिरीज 'इश्क में मरजावां' में नजर आए थे। साल 2011 में उन्होंने अमरीकी रिएलिटी गेम शो वाइपआउट का 50 लाख की इनामी रकम वाला भारतीय संस्करण जोर का झटका: टोटल वाइपआउट जीता था। सीआईडी, लव मैरिज, देखो मगर प्यार से, श... फिर कोई है, फ़ियर फैक्टर, कभी हां कभी ना जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में दिख चुके हैं।