टीवी इंडस्ट्री के नामी चेहरे कुशल पंजाबी 27 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। अचानक उनकी मौत की खबर मिलने से हर कोई सदमे में आ गया। कुशल के निधन के बाद से लगातार सितारे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच कुशल के पिता ने एक खुलासा किया है।
2 of 6
kushal punjabi
- फोटो : Instagram
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, सुसाइड करने से एक रात पहले कुशल पंजाबी बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने अपने पिता के साथ डिनर और ड्रिंक किया था। कुशल के पिता चेतन ने बताया, 'हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई, वैसी ही बात हुई जैसे एक बाप-बेटे की बीच होती है।
3 of 6
Kushal Punjabi
- फोटो : Twitter
उन्होंने आगे कहा, 'कुशल सर्किट रेस के दौरान घायल हो गया था। कुछ समय पहले उनके कंधे की सर्जरी होनी थी और इसमें उन्हें कुछ समय तक अपने कंधे को बिल्कुल भी नहीं हिलाना था।'
4 of 6
Kushal with wife and son
- फोटो : twitter
बता दें कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया। कुशल और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यह दोनों अलग रह रहे थे। मनमुटाव के बीच कुशल हाल ही में शंघाई भी गए थे।
5 of 6
Dalljiet Kaur and Kushaal Punjabi
- फोटो : Instagram
हाल ही में बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने कुशल पर स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। दलजीत ने कहा- 'जब शाहीन से मेरी शादी टूटी तो मैं डिप्रेस थी। निजी जिंदगी में लो फेज चल रहा था। उस वक्त कुशल ने मुझसे बात की। कुशल ने मुझे समझाया था। वो मुझसे कहता रहा कि एक टूटा रिश्ता आपकी जिंदगी का अंत नहीं हो सकता। अब उसने खुद ऐसा कर लिया। वो ऐसा कैसे कर सकता है?'