फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद इस एक्टर ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, कहा- 'यहां काम न मिलने...'

Sun, 05 Jan 2020 06:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 05 Jan 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Kushal Punjabi committed suicide Arjun Bijlani says I had a chat with him
Arjun, Kushal - फोटो : Twitter

कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) की आत्महत्या के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री में उथल पुथल मची हुई है। कुशल के करीबी दोस्तों से बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव से गुजर रहे थे। अब इस मामले में कुशल के करीबी दोस्त रह चुके एक्टर अर्जुन बिजलानी का बयान हैरान कर देने वाला है।

Kushal Punjabi committed suicide Arjun Bijlani says I had a chat with him
अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी कुशल की आत्महत्या से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा- टीवी जगत के लोग तो अवसाद पर खुलकर बात नहीं कर सकते, क्योंकि उन्हें लगता है कि बाद में इसकी वजह से उन्हें काम नहीं मिलेगा। टीवी इंडस्ट्री में बहुत ही कैच-22 (जटिल, विरोधाभासी) वाली परिस्थिति है।

Kushal Punjabi committed suicide Arjun Bijlani says I had a chat with him
Arjun Bijlani and Mouni Roy - फोटो : file photo

अर्जुन ने कहा- ''आप इस मामले में खुलकर बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि जो भी छोटा मौका आपको मिलने वाला भी होगा वह आप खो सकते हैं। लोग आपको काम देना नहीं चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आप अवसादग्रस्त हैं। ऐसी स्थिति में कई बार कलाकारों के लिए परिस्थिति काफी खराब हो जाती है। वह खुलकर बोलना चाहते हैं, लेकिन बोल नहीं पाते। वह किसी पर भरोसा नहीं कर पाते हैं, वास्तविक परिस्थिति यही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Punjabi committed suicide Arjun Bijlani says I had a chat with him
अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने आगे कहा- "जरूरी है कि हमें एक समाज के तौर पर बदलाव लाना होगा। अवसाद को लेकर और जागरूक होने की जरूरत है, इसके लिए केंद्र होने चाहिए और उन केंद्रों में सभी को भेजना चाहिए। अगर आप डिप्रेशन के शिकार हैं या किसी चीज से गुजर रहे हैं या फिर आपके मन में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं, तो कृपया इस नंबर पर फोन करें। कुछ ऐसे नंबर होने चाहिए, जिससे कि कोई भी उस पर फोन कर अपनी बात कह सके।"

विज्ञापन
Kushal Punjabi committed suicide Arjun Bijlani says I had a chat with him
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल पंजाबी 30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज में नजर आ चुके हैं। नौ फ़िल्मों में भी उन्होंने छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभाई हैं। साल 2011 में उन्होंने अमरीकी रिएलिटी गेम शो वाइपआउट का 50 लाख की इनामी रकम वाला भारतीय संस्करण जोर का झटका: टोटल वाइपआउट जीता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed