टीवी के पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस हफ्ते बड़ा धमाका होने वाला है। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा इस बार कपिल के शो में आ रहे हैं। इस एपिसोड के कई प्रोमो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए हैं। लेकिन इन सभी वीडियो में जो एक शख्स नजर नहीं आ रहा, वे हैं कृष्णा अभिषेक।
गोविंदा के आते ही 'द कपिल शर्मा शो' से गायब हुए कृष्णा अभिषेक, लोगों ने लगाई लताड़
सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड के दो प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इनमें कपिल शर्मा के साथ, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्ती दिख रही हैं लेकिन कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आ रहे। ये बात लोगों को भी खटकने लगी है।
दरअसल कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा से उनका कई दिनों से विवाद चल रहा है। गोविंदा कई बार कपिल के शो में आ चुके हैं। लेकिन जब भी वह आते हैं तो कृष्णा उस एपिसोड से गायब हो जाते हैं। ये बात भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा चुकी है कि गोविंदा नहीं चाहते कि कृष्णा उनके सामने आएं।
अब कृष्णा के इन प्रोमो वीडियो में नहीं दिखने पर लोग नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'जब भी गोविंदा आते हैं तो ये कृष्णा कहां गायब हो जाते हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मामा के सामने भांजा क्यों नहीं आया। पिछली बार भी नहीं आया था, क्यों?' एक और ने लिखा कि कृष्णा कहां रह गया, ये लोग ऐसा क्यों करते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इस बीच एक प्रोमो में दिखाया गया है गोविंदा की एंट्री के साथ ही वो अपने फेमस गाने 'चलो इश्क लड़ाएं' पर डांस करते हैं। इसके साथ ही कपिल शर्मा भी गोविंदा की तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। वह कहते हैं, 'आज लाइटों से हमारा सेट उतना नहीं चमक रहा जिसका आपके आ जाने से, आपके आ जाने से हर किसी के अंदर खुशी आती है आप हैं ही ऐसे।'
Bigg Boss 14: एजाज खान ने सबके सामने पवित्र पुनिया को किया KISS, घरवाले भी हुए हैरान