फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्णा अभिषेक की शक्ल भी नहीं देखना चाहतीं गोविंदा की पत्नी, अब कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात

Sat, 11 Sep 2021 09:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 11 Sep 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek has reacted to Govinda wife Sunita Ahuja We love each other despite the internal issues
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते में कड़वाहट अब जगजाहिर हो चुकी है। जब-जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनाकर आए तब-तब कृष्णा शो से नदारद रहे। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा अभिषेक संग रिश्ते को लेकर बात की। सुनीता ने साफ शब्दों में कहा है कि वो कृष्णा अभिषेक की शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।



क्या कहा है कृष्णा अभिषेक ने?
अपनी मामी सुनीता के इंटरव्यू पर अब कृष्णा अभिषेक ने भी प्रतिक्रिया दी है। कृष्णा ने कहा- मामा मामी… मैं चाहता हूं कि परिवार की यह भी समस्या गणपति जी जल्द हल कर दें क्योंकि हम सब एक दूसरे को प्यार करते हैं। भले अनबन होते हैं, वो भी हल हो जाए बस यही प्रार्थना करता हूं। कृष्णा अभिषेक की बात से अब ये तो साफ हो गया है कि वह इस लड़ाई को और तूल नहीं देना चाहते हैं।

Krushna Abhishek has reacted to Govinda wife Sunita Ahuja We love each other despite the internal issues
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram

क्या कहा था सुनीता ने?
सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘कृष्णा अभिषेक ने उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनने के लिए मेरे परिवार के लिए जो बात कही है मैं उससे बहुत दुखी हूं। कृष्णा का कहना है दोनों पार्टियां स्टेज साझा नहीं करना चाहतीं। अगर आपको याद हो तो गोविंदा ने अपने बयान में ये साफ जाहिर किया था कि वो निजी मामलों को पब्लिक में नहीं लाएंगे। गोविंदा अपनी बात पर कायम हैं। मैं वापस दोहराना चाहती हूं कि हम एक दूरी बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन अब बात इस हद तक आ गई है जहां इसपर बात करना जरूरी है।'

Krushna Abhishek has reacted to Govinda wife Sunita Ahuja We love each other despite the internal issues
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram

सुनीता ने ये भी कहा कि कृष्णा ये पब्लिसिटी के लिए करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी हम शो में आते हैं तो वो (कृष्णा अभिषेक) पब्लिसिटी के लिए हमारे बारे में कुछ न कुछ कहते हैं। ये सब बाते करके क्या फायदा है? घर के निजी मामलों को पब्लिक में लाने का क्या मतलब है? गोविंदा ने भले ही चुप्पी साधी हो लेकिन अब मुझे इन बातों पर बहुत गुस्सा आने लगा है। उनके बिना भी हमारा शो (द कपिल शर्मा शो) हिट ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek has reacted to Govinda wife Sunita Ahuja We love each other despite the internal issues
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram

सुनीता कहा, ‘मेरे जीते जी कभी भी कृष्णा अभिषेक से कोई सुलह नहीं होगी, आप किसी की छूट का नाजायज फायदा नहीं उठा सकते, मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि यह मसला कभी नहीं सुलझ सकता और मैं अपनी इस लाइफ में कृष्णा की शक्ल दोबारा कभी नहीं देखना चाहूंगी। अगर मेरे सास-ससुर के जाने के बाद हम कृष्णा अभिषेक को घर छोड़ने के लिए बोल देते तो क्या होता? जिन्होंने आपको पाल पोसकर बड़ा किया आज आप उन्हीं से बदतमीजी कर रहे हो।'

विज्ञापन
Krushna Abhishek has reacted to Govinda wife Sunita Ahuja We love each other despite the internal issues
गोविंदा, कश्मीरा शाह औऱ कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो
क्यों हुआ था झगड़ा
एक कॉमेडी शो में कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' इस मजाक के बाद से गोविंदा उनसे नाराज हैं। इतना ही नहीं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। उस वक्त गोविंदा ने भी पैसे लेकर डांस परफॉर्म किया था। जब यह ट्वीट गोविंदा की पत्नी सुनीता ने देखा तो उन्हें लगा कि वह उनके पति के लिए लिखा गया है। यहीं से उनके बीच अनबन शुरू हुई और बातचीत बंद हो गई जो आज तक चल रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed