दूरदर्शन चैनल पर इन दिनों कई पुराने सीरियल्स का दोबारा से प्रसारण किया गया है। यह सभी सीरियल 80 और 90 के दशक के हैं। इन सभी सीरियल्स के साथ कई लोगों की बेहद खास यादें भी जुड़ी हुई हैं। चाहे रामानंद सागर के सीरियल रामायण हो या फिर बीआर चोपड़ा की महाभारत, 90 के दशक में ऐसे कई सीरियल्स थे जो अपनी खास वजह से चर्चा में रहते थे।
2 of 6
Ajay Nagrath
- फोटो : amar ujala
90 के दशक का एक कॉमेडी सीरियल है जिसका नाम 'श्रीमान श्रीमती' है। इन दिनों दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रसारण हो रहा है। पहली बार इसका प्रसारण साल 1994 में हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन राजन वाघधर ने किया था। 'श्रीमान श्रीमती' अपने समय के सुपरहिट सीरियल्स में से एक था। इस सीरियल में जतिन कनकिया, अजय नागरथ, रीमा लागू, राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे, लेकिन आज हम आज बात करें इस सीरियल के कलाकार अजय नागरथ की।
3 of 6
Ajay Nagrath
- फोटो : social media
'श्रीमान श्रीमती' में अजय नागरथ ने जतिन कनकिया और रीमा लागू के बेटे चिंटू का किरदार निभाया था। सीरियल में चिंटू ना केवल बेहद शरारती था बल्कि अपने मां-बाप और पड़ोसी के बीच होने वाली हर लड़ाई का भरपूर मजा भी लेता था। दर्शकों ने इस सीरियल में अजय नागरथ के चिंटू के किरदार को काफी पसंद किया। जब वह 'श्रीमान श्रीमती' सीरियल में काम करते थे तो वह केवल आठ साल के थे।
4 of 6
अजय नागरथ
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीमान श्रीमती सीरियल के दौरान अजय नागरथ का वजन काफी ज्यादा था। अजय ने 'श्रीमान श्रीमती' के बाद और भी कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन एक समय बाद उन्हें अपना बढ़ता वजन उनके लिए थोड़ी दिक्कतें देने लगा, लेकिन बचपन में गोलू-मोलू दिखने वाले अजय नागरथ ने हार नहीं मानी और अब वो काफी बदल चुके हैं। अजय की ताजा तस्वीरें देख कोई भी न सिर्फ हैरान, बल्कि उनसे प्रेरित भी हो सकता है।
5 of 6
अजय नागरथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि श्रीमान श्रीमती के अलावा भी अजय कई टीवी शोज में अपने हुनर का दमखम दिखा चुके हैं। उनकी हिट लिस्ट में सीआईडी, बिगेस्ट लूजर जीतेगा, फैमिली नंबर वन, चश्मे बद्दूर, शाका लाका बूम बूम और हुकुम मेरे आका जैसे कई टीवी शोज शामिल हैं। वैसे एक कमाल की बात ये भी है कि अजय को अब आप अलग अलग वक्त पर टीवी पर देख सकते हैं। दरअसल एक तरफ जहां दूरदर्शन पर श्रीमान श्रीमती का प्रसारण हो रहा है तो वहीं सोनी और सोनी पल पर सीआईडी भी दिखाया जा रहा है।