अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों कंटेस्टेंट से पूछे सवाल की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। मामला इतना बढ़ गया है कि ट्विटर पर लगातार #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। अब इस पूरे मामले पर भाजपा के नेता का बयान आया है। अपने बयान में भाजपा के नेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए माफी मांगने की बात कही।
KBC11 में किस सवाल पर बवाल? भड़के भाजपा नेता बोले- '...शो के लिए कोई लाइफ लाइन नहीं'
भाजपा नेता का नाम नितेश राणे हैं। नितेश राणे ने बयान में कहा- 'सोनी केबीसी 11 ने भाषा की दृष्टि से अपमानजनक एक वचन में शिवाजी महाराज नाम लेकर उनका अपमान किया है। इसके लिए तुरंत माफी मांगे। अगर माफी मांगने में देरी हुई तो कार्यक्रम को आगे चलने के लिए कोई भी लाइफ लाइन नहीं मिलेगी।'
दरअसल, हाल ही में प्रसारित केबीसी शो में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से एक सवाल पूछा था। यह पूरा विवाद इस सवाल के बाद से ही शुरू हुआ। बिग बी ने शो में सवाल पूछा था-
इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?
A.महाराणा प्रताप B.राणा सांगा C.महाराजा रणजीत सिंह D.शिवाजी
सोशल मीडिया पर यूजर्स इसलिए भड़क उठे क्योंकि अमिताभ बच्चन ने 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की जगह 'शिवाजी' कहा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि यह मराठा योद्धा का अपमान है और शो के बायकॉट करने लगे। जिसके बाद ट्विटर पर #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। मामला बढ़ता देख सोनी टीवी ने माफी मांग ली है। चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी।
पोस्ट में सोनी टीवी ने लिखा- 'असावधानी के कारण बुधवार के केबीसी एपिसोड के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम गलत ढंग से लिख दिया गया। इसके लिए हमें पछतावा है। हमने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले एपिसोड के लिए खेद व्यक्त किया है।'
There was an inaccurate reference to Chhatrapati Shivaji Maharaj during Wednesday’s KBC episode, due to inadvertence. We deeply regret the same and being mindful of the sentiments of our viewers have carried a scroll expressing regret during our episode yesterday. #KBC11 pic.twitter.com/FLtSAt9HuN
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के इस सवाल से भड़के यूजर्स, Twitter पर ट्रेंड करने लगा 'बायकॉट केबीसी'