छोटे पर्दे पर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के साथ अमिताभ बच्चन एक बार फिर धमाका कर रहे हैं। न सिर्फ शो दर्शकों को पसंद आ रहा है बल्कि साथ ही साथ शो के प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में शो का एक नया प्रोमों वायरल हो रहा है जिसमें कंटेस्टेंट पैसे जीत कर पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदना चाहता है।
KBC 11: अमिताभ के शो से पैसे जीतकर पत्नी के लिए ये काम करना चाहता है कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल केबीसी 11 सिर्फ सवालों के लिए ही नहीं बल्कि कई बार कुछ कंटेस्टेंट्स के चलते भी सुर्खियों में रहता है। ऐसे में इस बार अमिताभ के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे पश्चिम बंगाल के रहने वाले कुमार रंजन। कुमार रंजन ने शो में अमिताभ के सामने अपनी ख्वाहिशें रखीं।
कुमार रंजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ रंजन से पूछते हैं कि 'आपने कहा किआपको बीवी के लिए मंगलसूत्र खरीदना है, तो उन्होंने पहना तो है।' इस पर रंजन जवाब देते हुए कहते हैं कि यह आर्टिफिशियल है और मैं सोने का मंगलसूत्र खरीदना चाहता हूं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
यही नहीं इसके बाद जब अमिताभ कुमार रंजन से पूछते हैं कि आप इस शो से कितनी राशि जीतना चाहते हैं तो जवाब में कुमार रंजन कहते हैं कि वो इतनी राशि जीतना चाहते हैं जितने से वो अपनी पत्नी के लिए सोने के गहने खरीद सकें।
वैसे कुमार रंजन को देख अमिताभ बच्चन भी मस्ती मजाक के मूड में आ गए और उन्होंने पूछा कि आप अपनी पत्नी को किस नाम से बुलाते हैं ? इस पर रंजन कहते हैं कि वो अपनी पत्नी को बउआ नाम से बुलाते हैं। वहीं अपना जवाब देते हुए वो शर्माते भी नजर आते हैं।
पढ़ें: KBC 11: 'ऑपरेशन विजय' से जुड़ा है 25 लाख रुपये का ये सवाल, एक्सपर्ट के पास भी नहीं था जवाब