टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। मंगलवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर आकाश गर्ग बैठे। आकाश पेशे से एक छात्र हैं और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। शो में आकाश 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और कुल 12 लाख 50 हजार रुपये जीते।
KBC 11: 'ऑपरेशन विजय' से जुड़ा है 25 लाख रुपये का ये सवाल, एक्सपर्ट के पास भी नहीं था जवाब
शो में अमिताभ बच्चन ने आकाश से 25 लाख रुपये के लिए ये सवाल पूछा- ऑपरेशन विजय के दौरान 1961 में जिस पुर्तगाली जहाज को पकड़ा गया था, उसका नाम किस जनरल और गोवा ड्यूक के नाम पर रखा गया था?
A- अफोंसो डी अल्बुकर्क
B-वास्को डी गामा
C- पेड्रो अल्वारेस कैब्रल
D-जोआओ दा नोवा
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
इस सवाल का जवाब देने के लिए आकाश के पास दो लाइफलाइन मौजूद थीं। आकाश ने 50-50 को पहले इस्तेमाल न करते हुए एक्सपर्ट की मदद लेना सही समझा। लेकिन आकाश की एक्सपर्ट ऋचा भी उनकी कुछ खास मदद नहीं कर पाईं। जिसके बाद आकाश ने बाद में 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।
दूसरी लाइफलाइन लेने के बाद भी आकाश इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने गेम क्विट कर दिया। वैसे आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब 'अफोंसो डी अल्बुकर्क' है। चूंकि आकाश ने गेम क्विट कर दिया ऐसे में वो 12 लाख 50 हजार रुपये की राशि ही जीत पाए।
पढ़ें: बर्थडे पर मलाइका को Kiss करते नजर आए अर्जुन कपूर, इंस्टा पर दिया ये शानदार गिफ्ट