फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 9 पर बड़ा खुलासा, पूर्व कन्टेस्टेंट ने खोले बिग बी के 'कम्प्यूटर जी' के सारे राज

Wed, 11 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Written by: अरविंद
amarujala.com- Written by: अरविंद Updated Wed, 11 Oct 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati's former  contestant reveals the facts of compuer screen
kBC

रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। शो के पूर्व कन्टेस्टेंट ने बिग के 'कम्प्यूटर जी' के वो अहम राज खोले हैं जिन्हें जानकार आपको भी हैरानी होगी कि आखिर बिग को कम्प्यूटर पर क्या-क्या डिटेल्स दी जाती है।

Kaun Banega Crorepati's former  contestant reveals the facts of compuer screen
KBC

रियल्टी शो केबीसी घर-घर में देखा जाने वाला शो हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि बिग बी के 'कम्प्यूटर जी' क्या-क्या जानकारी उन्हें देतें है। लेकिन इस बात का राज शो के पूर्व कन्टेस्टेंट ने खोला है।

Kaun Banega Crorepati's former  contestant reveals the facts of compuer screen
KBC

बता दें कि केबीसी के पूर्व कन्टेस्टेंट अभिनव पांडे ने बिग के 'कम्प्यूटर जी' से रूबरु करवाया है। शो में 12.50 लाख रुपये जीतने वाले अभिनव ने बताया कि वे 'फास्टर फिंगर' वाली सीट पर बैठे थे उस दौरान उन्होंने बिग के कम्प्यूटर को बड़े ध्यान से देखा जिसपर सारी डिटेल शो हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati's former  contestant reveals the facts of compuer screen
KBC

अभिनव ने बताया कि वे बिग बी के पीछे वाली 'फास्टर फिंगर' वाली सीट पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि एक 'ब्लैक जोन ऑप्शन' के जरिए दोनों कम्प्यूटर को ऑपरेट किया जाता है जिसमें शो का पूरा कंटेट दिया जाता है। बिग बी के कम्प्यूटर में सवाल के साथ उसके ऑप्शन, जीते हुए रुपयों की लिस्ट, इस्तेमाल और ना इस्तेमाल की गई लाइफलाइंस दी हुईं होती हैं। अभिनव ने बताया कि शो के दौरान अमिताभ अगर कन्टेस्टेंट का नाम, पता, नौकरी, गांव और कपंनी का नाम आदि जानकारी भूल जाते हैं तो वे एक स्क्रीन ऑप्शन के जरिए ये सब दोबारा देखते हैं।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati's former  contestant reveals the facts of compuer screen
KBC

अभिनव ने उदाहरण देते हुए बताया कि कि शो के दौरान बिग बी बार-बार उनके गांव का नाम 'जावरा' की जगह जाओरा बोल रहे थे। इतना ही नहीं बिग बी द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर भी उन्हें मालूम होता है और सवाल के जवाब पर ताला लगने के बाद ही असल उत्तर स्क्रिन पर आता है। उन्होंने आगे ये खुलासा किया कि 'कम्प्यूटर जी' की स्क्रिन पर एक पेज और होता है जिस पर 'फोन ए फ्रेंड' की डिटेल्स होती है और ब्रेक लेने का टाइमर होता है।
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed