'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा ने एक करोड़ रुपये की धनराशि जीत ली है। वो इस सीजन के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक करोड़ रुपये जीत पाए हैं। गौतम ने 7 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया। लेकिन गेम के नियम के हिसाब से अमिताभ बच्चन ने उनके सामने 7 करोड़ का सवाल पेश किया।
2 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
एक करोड़ की रकम जीतने के बाद गौतम के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। 7 करोड़ के सवाल का सही उत्तर भी उनको नहीं पता था। इसी के चलते गौतम ने गेम क्विट करने का फैसला किया। जानिए क्या था 7 करोड़ रुपये का सवाल?
3 of 5
KBC
- फोटो : Social Media
ये था 7 करोड़ रुपये का सवाल
सवाल- डरवन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था? इस सवाल के चार ऑप्शन दिए थे- A. ट्रुथ सीकर्स, B. नॉन-वायलेंट्स, C. पैसिव रेजिस्टर्ड, D. नॉन-कोऑपरेटर्स
4 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
गौतम के गेम क्विट करने के बाद अमिताभ ने उनसे इस सवाल का जवाब देने को कहा तो उन्होंने इसका जवाब 'A. ट्रुथ सीकर्स' दिया। ये उत्तर गलत था। इस सवाल का सही जवाब है, 'C. पैसिव रेजिस्टर'।
5 of 5
KBC
- फोटो : Social Media
बता दें कि गौतम बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं। गौतम फिलहाल पश्चिम बंगाल के आद्रा में नियुक्त हैं। 'केबीसी' में पहुंचने के लिए गौतम की यह पहली ही कोशिश थी और उन्हें सफलता मिल गई।
मेडिकल शॉप पर अकेलीं नजर आई ये एक्ट्रेस, जानें क्या है वायरल फोटोज-वीडियोज की सच्चाई