सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के चर्चित क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी कर रहे हैं। बिग बी ने 'केबीसी 15' के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता ने अपने एक ऐसे डर का खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के बाद चिराग अग्रवाल हॉट सीट पहुंचते हैं, जो अहमदाबाद से हैं और बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
KBC15: एआई से घबराए अमिताभ बच्चन, बोले- सता रहा रिप्लेस होने का डर
इस दौरान अमिताभ उनसे पहला सवाल पूछते हैं, जो 1000 रुपये के लिए होता है। सवाल एक छवि पर आधारित है यह छवि किस सेवा का प्रतिनिधित्व करती है? जिसका सही जवाब देने के बाद चिराग दूसरे प्रश्न की ओर बढ़ते हैं, जिसके बादबिग बी एआई की व्यापकता के बारे में बात करते हैं और चिराग से पूछते हैं कि क्या वह भी पढ़ रहे हैं।
चिराग अपनी पढ़ाई के बारे में साझा करते हुए बिग बी से पूछते हैं, “ऐसा कहा गया था कि एआई लोगों की नौकरियों पर कब्जा कर लेगा, लेकिन अब देखा जा रहा है कि क्रिएटिव फील्ड के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मैं उन्हें देखकर बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं, लेकिन किसी दिन ऐसा हो सकता है कि आप शूटिंग नहीं कर पा रहे हों और आपका होलोग्राम इस्तेमाल किया जा रहा हो।'
इसके बाद बिग बी मजाक में कहते हैं, ''मैं आपको सच बता दूं। यह मैं नहीं बल्कि मेरा होलोग्राम है।” इसके बाद वह आगे कहते हैं, “मुझे डर है, कहीं मुझे होलोग्राम से बदल न दिया जाए। फिल्मों में ऐसी चीजें हो रही हैं।' हमें एक कमरे में ले जाया जाता है और लगभग 40 कैमरे चारों ओर घुमाए जाते हैं और चेहरे बनाकर और चारों ओर देखकर कई अभिव्यक्तियां करने के लिए कहा जाता है। मुझे नहीं पता था, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि मेरी अनुपस्थिति में उनका उपयोग किया जाएगा। अगर मैंने शॉट नहीं दिया है तो भी ऐसा लगेगा कि यह मैं ही हूं।' इसलिए मुझे डर लगता है कि एआई हमारी नौकरियां ले लेगा।''
यह भी पढ़ें- SRK Speaks: ‘जवान’ के बारे में बोले शाहरुख खान, हर किसी की भलाई के लिए खास चीजें करता ये एक आम इंसान है!