फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kaun Banega Crorepati 14 Rishi Rajput won 50 lakh, quit game at 75 lakh rupees question by Amitabh Bachchan

KBC 14: सही जवाब आते हुए भी 75 लाख के इस सवाल पर कानपुर के ऋषि ने छोड़ा शो, अब 50 लाख जीतकर लौटे घर

Thu, 15 Sep 2022 01:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 15 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 14 में इस बार हॉट सीट पर  ऋषि राजपूत बैठे। ऋषि लोवर मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वेल्डिंग का काम करते हैं। ऋषि राजपूत अपनी तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल करके 50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे और 75 लाख के सवाल पर गेम क्विट कर दिया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Rishi Rajput won 50 lakh, quit game at 75 lakh rupees question by Amitabh Bachchan
कौन बनेगा करोड़पति 14 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के साथ एक बार फिर टीवी पर वापसी कर चुके हैं। इस शो को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है, क्योंकि यह न सिर्फ उनके ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि पैसे कमाने का मौका भी देता है। इस साल अभी तक कई कंटेस्टेंट बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर लखपति बन चुके हैं। हाल ही के एपिसोड में एक ऐसे कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया, जिसने शो में आने से पहले उधार रुपये लेकर अपने कपड़े लिए। इतना ही नहीं वह जवाब आते हुए भी शो को क्विट कर गए।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट ऋषि राजपूत थे, जिन्होंने बिग बी को अपनी कहानी बताई तो वह भी हैरान रह गए। ऋषि लोवर मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वेल्डिंग का काम करते हैं। ऋषि ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में आने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कुछ रुपये रिश्तेदारों से उधार लिए और अपने लिए कपड़े खरीदकर लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऋषि ने बताया कि उन्होंने 150 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी के हिसाब से वेल्डिंग का काम करना शुरू किया था, जिससे उनका घर चलाता था। ऐसे में उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि कभी वह लाखों रुपये कमा लेंगे। ये बात सुनकर बिग बी उनका हौसला बढ़ाते हैं और कहते हैं कि इतने रुपये आपको कमाने में आपको वर्षों लग जाते, केबीसी का मंच इसलिए ही तो खास है। ऋषि राजपूत शो में अपनी तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल करके 50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे और 75 लाख के सवाल पर गेम क्विट कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

बिग बी ने ऋषि राजपूत से 75 लाख रुपये का सावल पूछा था, लेकिन वह जवाब को लेकर संतुष्ट नहीं थे और न ही उनकी कोई लाइफलाइन बची थी। ऐसे में उन्होंने शो को क्विट करना बेहतर समझा।यह था 75 लाख रुपये का सवाल – 1947 में कोरिया के महाराजा द्वारा भारत में किस पशु प्रजाति के अंतिम ज्ञात जीवित सदस्यों को मार दी गई थी? A.नीलगिरी, B. नीलगिरी तहरी, C. एशियाटिक चीता, D.  पिंक हेडेड डक।  इसका सही जवाब था B. एशियाटिक चीता
 

हालांकि ऋषि के शो क्विट करने के बाद बिग बी ने उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने सही जवाब दिया। लेकिन अगर उनका जवाब गलत होता तो प्राइज मनी 50 लाख से घटकर 25 लाख हो जाती और वह अपने जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, ऐसे में उन्होंने गेम को छोड़ दिया। अगर वह जवाब दे देते तो उन्हें एक करोड़ के सावल का सामना करना होता। ऋषि ने समझदारी से काम लिया और शो क्विट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed