फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह बने घर के नए कनेक्शन, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tue, 24 Aug 2021 08:42 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 24 Aug 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott Millind Gaba And Bhojpuri actress akshara singh is new connection in the house fans express their happiness
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता है। बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है जहां घर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते जीशान खान ने अपनी पार्टनर को छोड़कर दिव्या अग्रवाल के साथ अपना नया कनेक्शन बनाया था और अब उनके बाद घर में एक और  नई जोड़ी बन गई है और ये नई जोड़ी है पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की। बिग बॉस के तीसरे हफ्ते भी शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिले।



प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन ने दिया पार्टनर को धोखा

दरअसल नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल ने अपने-अपने पार्टनर को छोड़कर एक-दूसरे के साथ नया कनेक्शन बनाया और इस चीज ने सिर्फ प्रतीक सहजपाल और अक्षरा सिंह के प्रशंसकों का ही नहीं बल्कि मिलिंद गाबा के प्रशंसकों को भी पूरी तरह से चौंका दिया। प्रतीक सहजपाल को उनके ही प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अक्षरा को धोखा देने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई। बिग बॉस ओटीटी के घर में ये ट्विस्ट आया एक कनेक्शन टास्क के साथ।

Bigg boss ott Millind Gaba And Bhojpuri actress akshara singh is new connection in the house fans express their happiness
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

क्या था बिग बॉस का नया टास्क

बिग बॉस के घर में जब भी कोई नया टास्क खेला जाता है तो उसका घर वालों के रिश्तों पर सीधा असर पड़ता है। इस हफ्ते भी घर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां बिग बॉस ने ‘गेम ऑफ हार्ट्स’ का नया टास्क घरवालों को दिया। इस टास्क को घर की महिला प्रतियोगियो को करना था। उन्हें वो दिल शेप में बना कार्ट बोर्ड शीट उस एक लड़के को देना था जिसके साथ वो उस घर में अपना नया कनेक्शन बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही घरवालों के पास ये भी विकल्प था कि अगर वो अपने पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं तो वो रह सकते हैं।

Bigg boss ott Millind Gaba And Bhojpuri actress akshara singh is new connection in the house fans express their happiness
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

नेहा ने प्रतीक के साथ बनाई नई जोड़ी

प्रतीक ने अक्षरा को एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया। नेहा भसीन ने टास्क के दौरान प्रतीक से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। प्रतीक ने बिना समय गवाएं नेहा भसीन द्वारा दिए गए दिल को स्वीकार करते हुए उनके साथ घर में नया कनेक्शन बना लिया। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने भी मिलिंद गाबा से उनका नया कनेक्शन बनने के लिए पूछा। हालांकि मिलिंद गाबा के प्रशंसक जहां इस टास्क से काफी खुश थे तो वही प्रतीक सहजपाल ने प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अक्षरा को कनेक्शन के रूप में धोखा देने के लिए बहुत खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott Millind Gaba And Bhojpuri actress akshara singh is new connection in the house fans express their happiness
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

नेहा भसीन भी हुई ट्रोल

सिर्फ प्रतीक ही नहीं बल्कि नेहा भसीन की भी सोशल मीडिया पर मिलिंद गाबा को छोड़ने के लिए खूब आलोचना की गई। हालांकि अक्षरा और मिलिंद गाबा के प्रशंसकों ने इसे सकारात्मक रूप में लिया और वो इस बात से काफी खुश हुए कि मिलिंद गाबा और अक्षरा का घर में नया कनेक्शन बना। बता दें कि कई प्रशंसकों को ऐसा लगता था कि नेहा के साथ रहकर मिलिंद गाबा अपना गेम ढंग से नहीं खेल पा रहे थे और अब अक्षरा के साथ कनेक्शन बनने के बाद लोगों को उनका गेम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Bigg boss ott Millind Gaba And Bhojpuri actress akshara singh is new connection in the house fans express their happiness
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

नेहा ने मिलिंद को नहीं खेलने दिया उनका गेम

इस शो में कई प्रशंसकों को ऐसा लगता है कि मिलिंद गाबा प्रतियोगी के रूप में बहुत अच्छा कर सकते हैं, लेकिन नेहा भसीन उन्हें उनका गेम दिखाने नहीं देती। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिलिंद गाबा के अंदर बहुत क्षमता है, लेकिन नेहा भसीन की वजह से उनकी राय हमेशा दब जाती है और वो शो में चमक नहीं पाते। लेकिन अब अक्षरा उन्हें उनका स्पेस देंगी और दोनों का साथ बहुत अच्छा होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं इन दोनों के लिए खुश हूं, वो नया पार्टनर डिजर्व करते थे। शुक्रगुजार हूं ये दोनों साथ हैं'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed