फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kaun Banega Crorepati 13 Here's When and How to Watch Amitabh bachchan KBC

KBC13: आज रात से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति', लाइफलाइन के साथ ही होंगे कई बदलाव

Mon, 23 Aug 2021 03:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Aug 2021 03:58 PM IST
सार

पॉपुलर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 13 आज से शुरू हो रहा है। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 13 Here's When and How to Watch Amitabh bachchan KBC
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पॉपुलर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 13 आज से शुरू हो रहा है। इस शो को एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के इस सीजन में काफी बदलाव किए गए हैं। खास बात ये है कि इसमें ऑडियन्स पोल लाइफलाइन फिर देखने को मिलेगी, जिसे कोरोना महामारी की वजह से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे शो
इससे पहले कोरोना की वजह से सीजन 12 में दर्शकों को स्टूडियो में आमंत्रित नहीं किया गया था। लेकिन इस सीजन में सीमित संख्या के साथ स्टूडियो में दर्शक भी नजर आएंगे। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे से होगा। दर्शक इसे सोनी टीवी के अलावा  डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप पर भी देख सकेंगे। इसके साथ ही इसे जियो टीवी पर देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 13 Here's When and How to Watch Amitabh bachchan KBC
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नए अंदाज में नजर आएगा केबीसी-13
इस बार शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। सीजन 13 में टाइमर का नाम बदलकर धुक-धुकी जी किया गया है। इसके अलावा फास्टेस्ट फिंगर को बदलकर फर्स्ट ट्रिपल टेस्ट कर दिया है। कंटेस्टेंट को तीन सही जवाब देने होंगे। इसके अलावा हफ्ते के आखिर में शानदार शुक्रवार होगा, जहां जानी-मानी हस्तियां शो में हिस्सा लेने पहुंचेंगी।
 
 
साल 2000 में हुई शो की शुरुआत
‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का रजिस्ट्रेशन इस साल मई से शुरू हुआ था। 20 साल पहले 2000 में शुरू हुए इस शो को पहले सीजन से ही मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। सिर्फ सीजन 3 को उनकी जगह शाहरुख खान ने होस्ट किया था। लेकिन, किंग खान इस शो में अपना जादू नहीं चला सके। ऐसे में शो की टीआरपी में गिरावट के चलते बिग बी ही लगातार इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed