फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी की-2' में कपिल शर्मा की 'पत्नी' की एंट्री, निभाएंगी यह किरदार

Sat, 28 Jul 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Sumona Chakravarti Roped In To Play This Character
कसौटी

टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर फैंस की बेसब्री का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि जैसे ही इसका छोटा सा टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी टिप्पणी देने लगे। हालांकि, इस पर मीम्स भी बनने लगे हैं। मगर साथ ही लोग यह भी जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि कौन सा एक्टर कौन सा किरदार निभाए। शो की लीड तिकड़ी- प्रेरणा, अनुराग बासु और कोमोलिका के बाद अब धीरे-धीरे अन्य किरदारों की कास्टिंग से जुड़ी खबरें भी आने लगी हैं।

Kasautii Zindagii Kay 2 Sumona Chakravarti Roped In To Play This Character
सुमोना चक्रवर्ती

एकता कपूर के इस बहुप्रतीक्षित सीरियल में सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आएंगी। वह इस शो में लीड किरदार अनुराग बासु की बड़ी बहन निवेदिता बासु का किरदार निभाएंगी। हालांकि, 'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक सुमोना का कहना है कि उन्हें शो के निर्माताओं ने ऑफर तो दिया है लेकिन अभी तक डील पक्की नहीं हुई है। 

Kasautii Zindagii Kay 2 Sumona Chakravarti Roped In To Play This Character
Sumona

गौरतलब है कि साल 2001 में आए सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में निवेदिता बासु का किरदार एक्ट्रेस पूनम नरूला ने निभाया था। उनके शो से चले जाने के बाद इस रोल में एक्ट्रेस स्मिता बंसल नजर आईं। सुमोना चक्रवर्ती अगर इस शो का हिस्सा बनती हैं तो एक बार फिर वह एकता कपूर के सीरियल में नजर आएंगी। इससे पहले वह डेली सोप 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाकर सुमोना घर घर में लोकप्रिय हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 Sumona Chakravarti Roped In To Play This Character
कसौटी
सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में प्रेरणा के किरदार में एरिका फर्नांडीज नजर आएंगी। वह शो के टीजर में भी नजर आएंगी। वहीं, अनुराग बासु का किरदार कौन निभाएगा इस पर सस्पेंस बरकरार है। इस रोल के लिए पार्थ समथान और अभिमन्यु चौधरी के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, मिस्टर बजाज के रोल के लिए बरुण सोबती के नाम पर चर्चा हो रही है। हिना खान को कोमोलिका के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed