देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 15 के लवबर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क की वजह से दोनों सदस्य आपस में भिड़ने लगते हैं। लेकिन दिन के अंत में, सुलह कर लेते हैं।
2 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस के बीच काफी मशहूर हो गई है। फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं। लेकिन यह बात सामने आई है कि करण और तेजस्वी एक दूसरे से नहीं बल्कि किसी और से शादी करने वाले हैं।
3 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बीते एपिसोड में तेजस्वी को यह कहते सुना गया कि करण कुंद्रा मार्च में किसी और से शादी करने वाले हैं। टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने करण से पूछा- क्या वह उन्हें मार्च में अपनी शादी में आमंत्रित करेंगे? इसके जवाब में करण कुंद्र ने कहा- हां, मैं तुम्हे शादी में आमंत्रित करूंगा क्योंकि तुम्हे ही तो सारा काम करना होगा।
4 of 5
करण, राखी और उमर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा और तेजस्वी की ये बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं। करण कहते हैं कि शादी में बहुत काम होगा, इसलिए कुछ काम करने के लिए वह तेजस्वी को शादी में जरूर बुलाएंगे। वहीं उमर ने कहा कि वह तेजस्वी को पिक कर लेंगे। इसी बीच राखी सावंत बोलती हैं कि अभी राहुल और दिशा की भी शादी हुई थी। तुम लोग भी ऐसी शादी ही करना। जिस पर तेजस्वी राखी को करेक्ट करते हुए कहती हैं कि मैं और करण एक दूसरे से शादी नहीं करेंगे, बल्कि हम किसी और से शादी करेंगे। यह सुनते ही राखी सावंत डांस करने लगती हैं। करण कुंद्रा और उमर रियाज भी राखी को जॉइन करते हैं और कहते हैं 'बच गया बच गया।'
5 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ये सारी बातें करण और तेजस्वी के बीच मजाक के रूप में चल रहीं थीं। टास्क के दौरान मस्ती में तेजस्वी करण कुंद्रा को चिढ़ा रहीं थीं।