कपिल शर्मा का शो एक अगस्त से दोबारा प्रसारित होने लगा है। एक बार फिर से कपिल दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। कोविड 19 की वजह से उनके सेट पर काफी सावधानियां बरती जा रही हैं और लाइव ऑडियंस के बगैर ही शूटिंग की जा रही है। इस बीच कपिल ने अपने वैनिटी वैन की तस्वीर साझा की है।
कपिल शर्मा की वैनिटी वैन की तस्वीर आई सामने, मेकअप करते दिखे ‘कॉमेडी किंग’
तस्वीर में कपिल शर्मा ने सफेद रंग की हूडी और नीले रंगी की जींस पहनी है। कपिल अपने वैनिटी वैन में लगे शीशे के सामने खड़े होकर तैयार हो रहे हैं। उनका ये वैनिटी वैन बेहद आलीशान है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘चलो तैयार हो जाओ।‘
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल शर्मा के इस वैनिटी वैन की कीमत करीब चार-पांच करोड़ रुपये बताई जाती है। कपिल की वैनिटी वैन बॉलीवुड की सबसे महंगी वैनिटी वैन्स में से एक है। जो कि सभी सुविधाओं से युक्त है। कुछ समय पहले उन्होंने वैनिटी की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
कपिल को महंगी कारों का भी काफी शौक है। कपिल के पास कई लग्जरी कारें हैं। इतना ही नहीं उनके पास मुंबई में एक शानदार घर है। वहीं पंजाब में भी उनका एक आलीशान बंगला है। बता दें कि कपिल शर्मा पहली बार साल 2007 में टीवी पर नजर आए थे। इसके बाद कपिल का करियर लगातार आगे ही बढ़ता गया।
अपनी कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिनकी आलीशान जिंदगी हर कोई जीना चाहता है। कपिल ने बड़ी ही मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है। एक कॉमेडी शो में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले कपिल शर्मा आज कॉमेडी किंग हैं।