लॉकडाउन में सितारे अपने परिवार के साथ घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आए दिन थ्रोबैक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कभी ये तस्वीरें वो खुद शेयर करते हैं कभी उनके फैंस। कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऐसी ही एक पुरानी तस्वीर सामने आई है।
स्टार किड के साथ कपिल शर्मा की थ्रोबैक तस्वीर हुई वायरल, क्या आपने पहचाना?
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के फैन पेज से ये तस्वीर शेयर की गई है। इसमें इब्राहिम काफी छोटे नजर आ रहे हैं। उनके साथ बीच में उनके एक दोस्त भी खड़े हैं। तस्वीर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट से ली गई है। टेलीविजन पर ये शो साल 2013 से 2016 तक प्रसारित हुआ था।
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi_01) on
हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की। इब्राहिम अली खान अपनी फोटो में ब्लैक और ग्रे आउटफिट में नजर आए। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'क्वारंटीन इतना बोरिंग था कि भागना पड़ गया।' फोटो में सैफ अली खान के बेटे पृथ्वी के वॉलपेपर के सामने पोज दे रहे हैं।
कपिल शर्मा की बात करें तो उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से शो के पुराने एपिसोड दर्शकों को देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में कपिल शर्मा से जुड़ी ये खबर उनके प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा के नए एपिसोड का मजा आप जल्द ही ले पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी सीरियल की थीम पर कपिल शर्मा अपने शो को शूट करेंगे। यानी कि इस शो में न तो दर्शक होंगे और न ही सितारे। इस शो की शूटिंग कपिल अपने घर पर ही करेंगे जिसे टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कपिल और उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
'रामायण' ही नहीं 'अलिफ लैला' में भी असलम खान ने मचाई थी धूम, इन किरदारों में आए नजर