'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री काम्या पंजाबी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। 40 वर्षीय काम्या लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग को डेट कर रही हैं। काम्या ने सोशल मीडिया के जरिए ही खुलासा किया था कि वो रिश्ते में बंधने जा रही हैं। रविवार रात को अभिनेत्री के दोस्तों ने एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया।
शादी से 10 दिन पहले 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की बैचलर पार्टी, दोस्तों संग की खूब मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। 'ब्राइड टू बी' के लुक में काम्या कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस दौरान काम्या ने ब्लैक टॉप के साथ रेड कलर की स्कर्ट पहनी है। साथ ही उन्होंने गजरा भी लगा रखा है।
तस्वीर के साथ काम्या ने लिखा- 'इस सरप्राइज को देने के लिए तुम सभी का शुक्रिया। मुझे स्पेशल महसूस करवाया। हां, हां मेरी शादी है।'
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
इससे पहले काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का कार्ड शेयर किया था। कार्ड पर काम्या और शलभ का नाम लिखा था। काम्या 10 फरवरी को शलभ के साथ सात फेरे लेंगी। वो पिछले एक साल से शलभ को डेट कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने शादी के कार्ड की एक छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की थी।
काम्या की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ रिश्ते में बंधी थीं। शादी के 10 साल बाद दोनों अलग हो गए और 2013 में तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी है। शलभ की बात करें तो वो दिल्ली के रहने वाले हैं। शलभ हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट का एलान, अभिनेता ने कहा- 'मेरे घरवाले भी पूछने लगे हैं'