फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakshi Tanwar: छोटे परदे पर लौट रही देश की सबसे लोकप्रिय बहू ‘पार्वती’, पढ़िए क्या है इस बार बेटी से जुड़ी चुनौती

Sat, 16 Apr 2022 02:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 02:16 PM IST
सार

 साक्षी तंवर पिछली बार टेलीविजन पर अभिनेता राम कपूर के साथ जिस धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दिखी थीं, उसी के दूसरे सीजन में उनकी वापसी फिर से होने जा रही है। 

विज्ञापन
Kahaani Ghar Ghar Kii television star Sakshi Tanwar returns in Bade Achhe Lagte Hain 2 Dangal Mai Mohalla Assi
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैटेलाइट चैनलों पर हिंदी धारावाहिकों का इतिहास अब दशकों पुराना हो चला है लेकिन भारतीय टेलीविजन के जिन धारावाहिकों ने घरों के टेलीविजन सेट्स पर से पुरुषों का कब्जा हटाकर इनके रिमोट हमेशा हमेशा के लिए महिलाओं के हाथों में थमा दिए, उनमें से एक धारावाहिक है, ‘कहानी घर घर की’ जिसमें पार्वती के किरदार में अभिनेत्री साक्षी तंवर ने लोकप्रियता के सातों आसमान नाप लिए थे। साक्षी तंवर पिछली बार टेलीविजन पर अभिनेता राम कपूर के साथ जिस धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दिखी थीं, उसी के दूसरे सीजन में उनकी वापसी फिर से होने जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, और उनके आने से इस धारावाहिक के दूसरे सीजन मे क्या खेल होने वाले हैं...

Kahaani Ghar Ghar Kii television star Sakshi Tanwar returns in Bade Achhe Lagte Hain 2 Dangal Mai Mohalla Assi
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पार्वती का प्रताप
साक्षी तंवर को चाहने वाले आज भी करोड़ों में हैं। लेकिन, जिस एक पूरी पीढ़ी ने साक्षी तंवर के लोकप्रिय किरदार पार्वती के साथ जीवन के बीते दो दशक बिताए हैं, उनको उनके पहले लोकप्रिय धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ का ये टाइटल सॉन्ग भुलाए नहीं भूलता...
रिश्तों की पूजा जहां हो,
आदर बड़ों का जहां हो,
भीगे जो ममता का आंचल,
आंसू बने गंगा जल,
हंसना हंसाना है, रोना रुलाना है,
खोना है, पाना है, फिर मुस्कुराना है,
कहानी हर घर की, कहानी घर घर की !

Kahaani Ghar Ghar Kii television star Sakshi Tanwar returns in Bade Achhe Lagte Hain 2 Dangal Mai Mohalla Assi
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदारों के संघर्ष की साक्षी
गीतकार नवाब आरजू के लिखे और संगीतकार ललित सेन के संगीतबद्ध किए धारावाहिक ‘कहानी घर घर की’ के इस गाने को प्रिया भट्टाचार्य ने गाया है। साक्षी तंवर इस बार ओटीटी पर दिखी हैं नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘माई’ में। करियर की शुरुआत से ही मां बना दी गईं साक्षी ने अपनी इस छवि को परदे पर पूरी ईमानदारी से जिया है। और, जल्द ही वह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के अपने ही धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन में एक धमाकेदार एंट्री लेने वाली हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kahaani Ghar Ghar Kii television star Sakshi Tanwar returns in Bade Achhe Lagte Hain 2 Dangal Mai Mohalla Assi
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुत्थी मौत की
धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन में राम अपने पिता की मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए संघर्ष कर रहा है, और उसे यकीन है कि यह एक सुनियोजित हत्या है, वहीं उसे निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कई रुकावटों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर शील चौधरी (ओटीटी सीरीज ‘माई’ में साक्षी का किरदार) अपनी दिवंगत बेटी को न्याय दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाने लखनऊ से मुंबई आई है, जिसकी मौत को एक दुर्घटना बनाकर पेश किया जाता है। राम और शील दोनों को पूरा यकीन है कि उनके संबंधित परिवारों के सदस्य एक सुनियोजित हत्या के शिकार हैं, और अब दोनों सच्चाई का पता लगाने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Kahaani Ghar Ghar Kii television star Sakshi Tanwar returns in Bade Achhe Lagte Hain 2 Dangal Mai Mohalla Assi
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी और टीवी का क्रॉसओवर
इस शूटिंग के बाद साक्षी तंवर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे बताया। साक्षी ने कहा, "बड़े अच्छे लगते हैं के सेट पर शूटिंग करना मेरे लिए घर वापसी जैसा एहसास था। दर्शकों को पहली बार ओटीटी से लेकर टेलीविजन तक का क्रॉसओवर देखने को मिलेगा। जिस तरह से इस एपिसोड की पटकथा लिखी गई है, वह दिलचस्प और आकर्षक है। राम और प्रिया जिस उलझन से जूझ रहे हैं, उसे सुलझाने में मदद करने के लिए मेरे किरदार शील को लिया गया है। मुझे दो कहानियों के बीच एक सही तालमेल महसूस हुआ और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस कैमियो का आनंद लेंगे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed