फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के छह साल बाद मां बनी टेलीविजन की ये अभिनेत्री, बेटी को दिया जन्म

Sun, 09 Aug 2020 08:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 09 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Television Actress Pranitaa Pandit Blessed With A Baby Girl
मां बनीं प्रणिता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोनाकाल में टेलीविजन के कई सितारों के घर में किलकारियां गूंजी है। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है टेलीविजन अभिनेत्री प्रणिता पंडित का। टेलीविजन अभिनेत्री प्रणिता पंडित मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी है।

Television Actress Pranitaa Pandit Blessed With A Baby Girl
प्रणीता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

प्रणिता ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। प्रणिता ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। जिसका इंतजार वो कई महीनों से कर रही थीं। इस बात की जानकारी प्रणिता ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी है। प्रणिता की बेटी का जन्म उनकी शादी के छह साल बाद हुआ है। बेटी के जन्म से प्रणिता और उनके पति शिव पंडित काफी खुश हैं।

Television Actress Pranitaa Pandit Blessed With A Baby Girl
पति शिव पंडित के साथ प्रणिता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

प्रणिता ने इस बात की जानकारी खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा है, 'कई महीनों के अंदाजे और एक्साइटमेंट के बाद आखिर वो पल आ ही गया... थैंक्यू दुआओं में हमें याद रखने के लिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actress Pranitaa Pandit Blessed With A Baby Girl
प्रणिता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

प्रणिता ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी। प्रणिता और शिव की शादी को छह साल हो गए हैं। प्रणिता ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को भी काफी एन्जॉय किया है। वो अक्सर अपने बेबी बम्प को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती रहती थीं। प्रणिता के द्वारा दी गई इस खुशखबरी से उनके सभी फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Television Actress Pranitaa Pandit Blessed With A Baby Girl
स्मृति खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री रुचा गुजराती भी मां बनीं हैं। रुचा के अलावा इस लॉकडाउन के समय में और भी कई सेलेब्स पैरेंट्स बने हैं। इनमें रुसलान मुमताज, सुमीत व्यास, शिखा सिंह, स्मृति खन्ना, डिम्पी गांगुली और मानसी शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे चली पूछताछ, ED ने रिया को फिर किया तलब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed