{"_id":"5aacd40e4f1c1bbf758b5da0","slug":"ishqbaaz-actress-vividha-kirti-tie-the-knot-with-childhood-friend-varun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इश्कबाज' एक्ट्रेस ने बचपन के दोस्त से रचाई शादी, सीरियल में निभा चुकी हैं निगेटिव किरदार ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'इश्कबाज' एक्ट्रेस ने बचपन के दोस्त से रचाई शादी, सीरियल में निभा चुकी हैं निगेटिव किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Vividha Kirti
'इश्कबाज' की एक्ट्रेस विविधा कीर्ति ने बचपन के दोस्त वरुन से धूमधाम से शादी रचा ली। इन दोनों ने 15 मार्च को दिल्ली में शादी की थी हालांकि तस्वीरें अभी सामने आईं। इस शादी में टेलीविजन से जुड़े कई सितारे पहुंचे।
Vividha Kirti
इस शादी में टेलीविजन स्टार्स चारू असोपा, शरद त्रिपाठी और सोनी सिंह मौजूद थे। शादी के दो दिन बाद तस्वीरें सामने आई हैं। इस मौके पर विविधा ने लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहना हुआ था। तो वहीं वरुन सुनहरे रंग की शेरवानी में जंच रहे थे।
A post shared by Soni Singh (@soni_soni_singh) on
Vividha Kirti
'इश्कबाज' सीरियल में विविधा ने निगेटिव किरदार निभा रहे वीर प्रताप सिंह चौहान की पत्नी का रोल निभाया था। हालांकि यह रोल काफी छोटा था लेकिन सीरियल के ट्रैक में अहम किरदार निभाया था। इससे पहले यह कई सारे सीरियल्स में दिखाई दी थीं।
A post shared by SUMIT VERMA (@sumit24verma) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Vividha Kirti
विविधा इससे पहले 'इश्क का रंग सफेद' और 'उतरन' में नजर आई थीं। कुछ दिन पहले विविधा ने शादी के एक्साइटमेट को एक पोर्टल के साथ साझा किया था। विविधा ने कहा था - 'मैं काफी खुश हूं कि जिंदगी के दूसरे पड़ाव में कदम रखने जा रही हूं। वरुण मेरे बचपन का दोस्त है। हम लोगों को प्यार का एहसास तब हुआ जब वह दुबई चला गया और मैं मुंबई आ गई।'
विज्ञापन
Vividha Kirti
वरुण पेशे से कोरियोग्राफर हैं। हाल ही में विविधा ने वरुन के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी। इन दोनों कपल ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।