रोहनप्रीत सिंह संग शादी करने के बाद नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। शो में इस बार भी प्रतियोगियों का खूब टैलेंट देखने को मिल रहा है। प्रतियोगियों की कहानी सुनकर नेहा कई बार शो में भावुक हो जाती हैं। इसी वजह से उन्हें कंटेस्टेंट खूब पसंद करते हैं। इस बार नेहा ने शो में एक खुलासा कर सबका चौंका दिया है।
इंडियन आइडल शो में नेहा कक्कड़ ने किया बड़ा खुलासा, स्टेज पर आते हैं 'एंग्जायटी अटैक'
दरअसल शनिवार को इंडियन आइडल के एपिसोड में चंडीगढ़ से प्रतियोगी अनुष्का बनर्जी पहुंची थीं। वह स्टेज पर पहुंचकर घबरा गईं। उन्होंने थोड़ा पानी पिया और इसके बाद खुद को संभाला। ये देखकर शो के जज हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने उन्हें रिलैक्स रहने को कहा।
अनुष्का बनर्जी ने बताया कि उन्हें एंग्जायटी है जो उन्हें हर जगह प्रभावित करती है। इस वजह से वो कई प्रतियोगिताओं से भी बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने रिसॉल्यूशन लिया कि जब तक वे टॉप-12 मे नहीं पहुंच जाती तब तक वे सामने नहीं आएंगे।
अनुष्का की ये बात सुनकर नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया कि उन्हें भी इसी तरह की दिक्कत है। नेहा ने बताया कि जब भी वह स्टेज पर जाती हैं तो उनके दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाती है और साथ ही उनके हाथ भी कांपने लगते हैं। नेही की इस बात से अनुष्का का थोड़ा हौंसला बढ़ा और फिर उन्होंने जजेस के सामने साथिया फिल्म का गाना 'चुपके से' गया।
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अक्सर स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। उनके बड़े-बड़े स्टेज शो होते हैं जिनमें हजारों की भीड़ जुटती है। वो बिंदास होकर गाते हुए नजर आती हैं लेकिन कभी भी किसी को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उन्हें स्टेज से डर भी लगता है। हालांकि नेहा का ये खुलासा उन लोगों के लिए सबक है जो डर की वजह से अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने नहीं दिखा पाते।
नए साल में बजने जा रही इस ऐतिहासिक किरदार की दुंदुभि, देखिए नए टीवी शो की रोचक तस्वीर