सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल ' में हिस्सा ले चुकीं गायिका रेणु सागर के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर रेणु की हालत खराब हो गई और वो बेहोश गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेणु राजस्थान के अलवर में रहती हैं। उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 10 में हिस्सा लिया था।
2 of 5
नेहा कक्कड़ के साथ रेणु नागर
- फोटो : instagram/renu_nagar_official
जानकारी के मुताबिक देर रात रेणु के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं रवि नट के पिता का कहना है कि उसने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
3 of 5
रेणु नागर
- फोटो : instagram/renu_nagar_official
रवि नट का परिवार मूलत: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला है। रवि अलवर में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल वो अपने गांव में रह रहा था। गौरतलब है कि रवि नट की पत्नी और दो बच्चे भी हैं जो परिवार के साथ भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रहते हैं।
4 of 5
रेणु नागर
- फोटो : instagram/renu_nagar_official
बताया जाता है कि अलवर में रवि, रेणु नागर के घर तबला सीखने जाता था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। जून में दोनों घर से फरार हो गए थे। रेणु के पिता ने रवि पर बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया था। पांच दिन पहले ही वो वापस लौटे थे।
5 of 5
रेणु नागर
- फोटो : instagram/renu_nagar_official
रेणु नागर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने रवि नट को रिहा कर दिया था। जिसके बाद बीती रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल रेणु की हालत गंभीर बनी हुई है और वो आईसीयू में भर्ती हैं।