टीवी जगत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। शो का फिनाले 15 अगस्त को होना है जिसके लिए जोरो शोरों से तैयारियां चल रही हैं। होस्ट, जजेज और शो के धमाकेदार कंटेस्टेंट फिनाले को बेहद शानदार बनाने में जुटे हैं। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती है।
जैसे जैसे शो का ग्रांड फिनाले नजदीक आ रहा है तब से ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए थे। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। वहीं इस कड़ी टक्कर के बीच इंडियन आइडल के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले पवनदीप राजन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
2 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
दरअसल, शो के सेट से एक तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है जिसमें सभी प्रतिभागी नजर आ रहे हैं लेकिन पवनदीप राजन कहीं नहीं दिखे। ऐसे में पवनदीप राजन के फैंस को यह चिंता सताने लगी है कि वो फिनाले की रेस से बाहर तो नहीं हो गए हैं।
3 of 5
शो में पहुंचे करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के फिनाले से पहले वाले हफ्ते में जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर खास जज बनकर पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत में सभी कंटेस्टेंट्स करण जौहर की यादगार फिल्मों के हिट गानों की प्रस्तुति देंगे।खबरें यह भी आ रही हैं कि इस हफ्ते एक सरप्राइज एलिमिनेशन भी होगा क्योंकि फिनाले टॉप 5 कंटस्टेंट्स में होगा। वहीं एक तस्वीर में करण के साथ सभी नजर आ रहे हैं, दिखे नहीं तो बस पवनदीप राजन। ऐसे में फैंस की चिंता करना भी लाजिमी है।
4 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस हफ्ते शो से पवनदीप राजन का पत्ता कट जाएगा ? हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इस तस्वीर के पीछे छुपा राज क्या है? क्या सच में मुकाबले के आखिरी पड़ाव के इतना करीब आने के बाद पवनदीप को शो से बाहर हो जाएंगे। यही सारे सवाल पवनदीप के फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं।
5 of 5
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन-एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑनएयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं ग्रैंड फिनाले में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होकर इसे और ज्यादा शानदार बनाने वाली हैं। ऐसे भी हर वीकेंड पर कोई न कोई सेलेब्स शो के मंच पर आता है और महफिल जमा देता है। फिनाले में तो सुरों का संग्राम होगा और सितारों से सजी महफिल होगी।