फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल: नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जमकर हो रहे ट्रोल, ट्विटर पर लोगों ने उतारी रोने की नकल

Wed, 16 Jun 2021 05:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 16 Jun 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 judges Neha Kakkar Himesh Reshamiya trolled for being overdramatic See Hilarious Memes
इंडियन आइडल 12 जज - फोटो : Twitter

'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) लगातार अपने नए-नए विवादों के चलते चर्चा में बना हुआ है। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं था कि उससे पहले ही दूसरा शुरू हो गया है। हर हफ्ते शो एक नए विवाद में फंस जाता है। सोशल मीडिया पर शो कई कारणों के चलते लोगों के निशाने पर रहता है। कभी कंटस्टेंट्स की गायिकी को लेकर तो कभी मेकर्स की टीआरपी के लिए की गई मेहनत को लेकर। इनमें से एक कारण एपिसोड के दौरान जजों का ओवर रिएक्शन भी है। खासतौर पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को तो शो में रोने के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है। अब एक बार फिर से शो के तीनों जज लोगों के निशाने पर हैं।



क्यों नाराज हैं फैंस ?
लोगों का कहना है कि कंटस्टेंट की छोटी सी बात पर जज जबरदस्ती ओवर रिएक्ट करते हैं। दरअसल, शो के जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये लोग बिना बात के इमोशनल ड्रामा करते हैं।

Indian Idol 12 judges Neha Kakkar Himesh Reshamiya trolled for being overdramatic See Hilarious Memes
हिमेश, नेहा - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही लोगों का कहना है कि बिना बात रोकर, इमोशनल होकर और फिर जबरदस्ती का माहौल बनाकर शो को एक ड्रामा शो बना दिया है। इसके साथ ही ट्विटर पर मीम्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है जिसमें जजों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। लोगों ने जजों के रिएक्शन पर जमकर मीम्स बनाए हैं।


Indian Idol 12 judges Neha Kakkar Himesh Reshamiya trolled for being overdramatic See Hilarious Memes
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि सीजन की शुरुआत में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज थे। इसके बाद कोरोना के कारण विशाल ददलानी ने शो से दूरी बना ली और उनकी जगह पर शो के पुराने जज अनु मलिक आ गए, वहीं नेहा कक्कड़ ने अभी भी वापसी नहीं की है। लोगों का कहना है कि सभी जज झूठा रोना रोते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 judges Neha Kakkar Himesh Reshamiya trolled for being overdramatic See Hilarious Memes
इंडियन आइडल - फोटो : सोशल मीडिया

मीम्स के सिलसिले के दौरान एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'इंडियन आइडल दुनिया का एकमात्र शो है जहां प्रतियोगी स्थायी होते हैं और जज बदलते रहते हैं।' एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'मेरा छोटा भाई जो भी ग्लिसरीन बनाता है, उससे पूछा जाना चाहिए कि इंडियन आइडल में इसका कितना उपयोग होता है।'

विज्ञापन
Indian Idol 12 judges Neha Kakkar Himesh Reshamiya trolled for being overdramatic See Hilarious Memes
अंजलि गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें इस सीजन की तो फिलहाल शो में कुल 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, सायली कांबले, सवाई भाट, मोहम्मद दानिश, आशीष कुलकर्णी और निहाल तारो शामिल हैं। शो में दो हफ्ते पहले ही क्लासिकल सिंगर अंजलि गायकवाड़ को एलिमिनेट किया गया था। ये एलिमिनेशन भी सोशल मीडिया पर खासा विवादों में आ गया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने शनमुख प्रिया को बचाने के लिए अंजलि को बाहर किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed