इंडियन आइडल 12 का आने वाला वीकेंड एपिसोड काफी खास होने वाला है। इस एपिसोड में गेस्ट जज के रूप में सुरों की मल्लिका आशा भोसले आने वाली हैं। इसकी एक खास झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की गई।आशा जी ने इस सीजन की ट्रॉफी की पहली झलक भी दिखा दी है।आशा भोसले ने इस एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की और अपनी गायिकी के कई मजेदार किस्से भी साझा किए। आशा ताई ने बताया कि वो फिल्म तीसरी मंजिल का गाना 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' गाने के लिए शुरू में तैयार नहीं थीं।
आशा भोसले ने सुनाया मजेदार किस्सा
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब वो इस गाने का कार में बैठे बैठे अभ्यास कर रही थीं तो उनका ड्राइवर उन्हें देखकर डर गया था। अपनी गायिकी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने बताया कि, 'ये गाना 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा...' गाना मेरे लिए काफी मुश्किल था। आर डी बर्मन साहब एक दिन मेरे घर आए, बाजा लिया और गाना गाने के लिए मुझसे विनती की। जब मैंने उन्हें ओह आ जा, आह आह प्ले करते हुए सुना तो मुझे हैरानी हुई क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि मैं ये कर पाऊंगी'।
2 of 5
आरडी बर्मन और आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे आशा जी ने कहा कि, 'उस वक्त मैंने बर्मन साहब से कहा कि मैं चार से पांच दिनों के बाद गाना गाने की कोशिश करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया। आशा जी ने कहा कि, 'मैंने अपनी कार में इस मुख्य धुन का इतना अभ्यास किया कि मेरा ड्राइवर परेशान हो गया। एक बार जब हम हाजी अली पहुंचे, जहां मैं रहती हूं तो मेरे ड्राइवर ने अचानक मुझसे पूछा कि क्या मैं अस्पताल जाना चाहती हूं? क्योंकि उसे लगा कि मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और इसलिए मैं हांफ रही हूं। ये बहुत ही मजेदार पल था'।
आगे आशा जी ने कहा कि, 'जैसे ही मैं घर पहुंची, मैं अपनी बहन लता मंगेशकर के पास गई और उनसे बताया कि मैं ये गाना नहीं गा सकती और मुझे इस गाने के लेकर ऐसी आशंकाए हैं, उस वक्त लता दीदी ने कहा कि तुम भूल रही हो तुम पहले मंगेशकर हो और बाद में भोसले। जाओ गाना गाओ तुम अच्छा करोगी'। इसके बाद आशा जी ने गाना गाया और ये गाना जबरदस्त हिट हुआ।
4 of 5
आशा भोसले, आदित्य नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंडियन आइडल का ये खास एपिसोड इस हफ्ते के अंत में दिख जाएगा। इसमें वो 'रंगीला' फिल्म के गाने हिट गाने 'रंगीला रे' की लाइंस गाती नजर आएंगी। वहीं शो के होस्ट आदित्य नारायण भी उनके साथ गाना गाते नजर आएंगे। बता दें कि शो का फिनाले बहुत जल्द होने वाला है। इसे लेकर शो के होस्ट आदित्य नारायण ने जानकारी दी थी।
5 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
आदित्य नारायण ने कहा ,' हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।' खबरों की माने तो इस सीजन का आखिरी एपिसोड 15 अगस्त को प्रसारित होगा।