फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: आनंदजी को आई राजेश खन्ना की याद, सुनाया अभिनेता से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

Mon, 21 Jun 2021 08:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 21 Jun 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Anandji remembered Rajesh Khanna, narrated a special anecdote related to the actor
आनंदजी- राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के चर्चित शो इंडियन आइडल 12 के बीते रात यानी 20 जून का एपिसोड काफी मस्ती और मनोरंजन से भरपूर रहा। दरअसल, कल्याणजी-आनंदजी की मशहूर जोड़ी के लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर आनंद जी की खास मौजूदगी में सभी कंटेस्टेंट्स एक बार फिर अपनी आवाज से उन्हें मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान 'अकेले हैं चले आओ' गाने पर दानिश मोहम्मद की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद आनंदजी बेहद खुश हुए। साथ ही उन्होंने तीनों जजों-हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक के साथ-साथ सेट पर मौजूद सभी लोगों को हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।



दानिश की परफॉर्मेंस के बाद आनंद जी ने कहा, 'आपकी आवाज बड़ी अनोखी और शानदार है। जब भी आप गाते हैं, तो आपको हर सुर की सटीक समझ होती है। आपको सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। ईश्वर आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे और आपको जिंदगी में बहुत सफलता मिले।'

Indian Idol 12 Anandji remembered Rajesh Khanna, narrated a special anecdote related to the actor
आनंद जी - फोटो : सोशल मीडिया
फिर इस गाने के बारे में बताते हुए आनंदजी ने कहा, 'राजेश खन्ना जी और मैं कई सालों तक एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो बहुत शांत, सुलझे हुए और स्टाइलिश व्यक्ति थे। जब भी उनसे पूछा जाता कि क्या वो एक्टर बनना चाहते हैं, तो उनका जवाब होता था कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वो इसमें जरूर हाथ आजमाना चाहेंगे। '
Indian Idol 12 Anandji remembered Rajesh Khanna, narrated a special anecdote related to the actor
आनंदजी - फोटो : सोशल मीडिया
आनंदजी ने आगे कहा, 'जैसा कि हम जानते हैं, आगे चलकर राजेश जी न सिर्फ कई सफल फिल्मों बल्कि कई नाटकों का हिस्सा भी बने। जल्द ही वो सबके चहेते और मशहूर एक्टर बन गए। मैंने राजेश खन्ना जी के साथ काम किया और उनकी फिल्मों के गाने भी कंपोज किए। वो बहुत अच्छे इंसान थे और अब भी मेरे दिल के करीब हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Anandji remembered Rajesh Khanna, narrated a special anecdote related to the actor
राजेश खन्ना-दानिश मोहम्मद - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दानिश मोहम्मद ने कहा, 'मैं इस शो का आभारी हूं, जिसने मुझे यह मौका दिया। मैं आनंद सर और उनके खुशमिजाज स्वभाव का फैन बन गया हूं। इतनी बड़ी शख्सियत के सामने परफॉर्म करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उनके शब्दों ने मेरा बहुत हौसला बढ़ाया है। जिस तरह से उन्होंने इस गाने और राजेश खन्ना के सफर के बारे में बताया, वो काबिले तारीफ है।
 
विज्ञापन
Indian Idol 12 Anandji remembered Rajesh Khanna, narrated a special anecdote related to the actor
सवाई भट्ट - फोटो : You Tube
बता दें कि जनता की मांग पर इस सीजन में एक बार फिर आनंदजी को बुलाया गया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट के गाने को खूब पसंद किया और कई पुराने किस्से भी सुनाए। हालांकि इस एपिसोड में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। बता दें कि इस एपिसोड में कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed