फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grand Finale of India's Got Talent 2022: इंडियाज गॉट टैलेंट के फिनाले का हुआ आगाज, इस दिन चुना जाएगा विनर

Sat, 16 Apr 2022 05:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
India's Got Talent 2022 season 9 finale on 17th April know the name of the top finalists
इंडियाज गॉट टैलेंट फिनाले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडियाज गॉट टैलेंट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। जल्दी ही हौसले और हुनर की को उसकी पहचान मिलने वाली है। इस शो के हर सीजन में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड कंटेस्टेंट निकलकर सामने आते हैं और इस बार के सीजन में भी कई कंटेस्टेंट ने अपने हुनर से जजेस के साथ देश की जनता का दिल भी जीत लिया है। चाहे स्टंट हो, गायकी हो, जादूगरी हो या डांस इस शो में हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 में लंबा सफर तय करने के बाद फाइनल के लिए प्रतिभागी चुन लिए गए हैं। जल्दी ही देश को शो का विनर भी मिल जाएगा। ग्रैंड फिनाले की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें टाइगर श्रॉफ भी प्रतिभागियों के साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं।

India's Got Talent 2022 season 9 finale on 17th April know the name of the top finalists
India's Got Talent - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

15 जनवरी से शुरू हुआ था सफर
इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का सफर 15 जनवरी से शुरू हुआ था और हर सीजन की तरह इस सीजन में भी एक से बढ़कर एक प्रतिभावान कंटेस्टेंट ने अपने हुनर का जलवा दिखाया है। इस सीजन में बादशाह, मनोज मुंतशिर, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर शो को जज कर रहे हैं। पूरे शो की जर्नी के दौरान के दौरान कई ऐसे मौके आए जब प्रतिभागियों की परफॉरमेंस ने सबका दिल जीत लिया तो वहीं कई बार शो के जजेस को हैरान भी कर दिया। इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर प्रतिभागियों की प्रतिभा और जोश, जुनून देखकर शो को जज समेत दर्शक भी कई बार अपने दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।

India's Got Talent 2022 season 9 finale on 17th April know the name of the top finalists
इंडियाज गॉट टैलेंट फिनाले - फोटो : social media

चुने गए सात फाइनलिस्ट
इंडियाज गॉट टैलेंट के फिनाले के लिए सात फाइनलिस्ट चुन लिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शो के फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट में इशिता विश्वकर्मा, दिव्यांश और मनुराज, ऋषभ चतुर्वेदी, बॉम्ब फायर ग्रुप, बी, एस, रेड्डी, वॉरियर्स स्क्वाड और डेमोलेशन क्रू का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India's Got Talent 2022 season 9 finale on 17th April know the name of the top finalists
इंडियाज गॉट टैलेंट फिनाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन है ग्रैंड फिनाले
इंडियाज गॉट टैलेंट के हर प्रतिभागी ने जजेस से लेकर दर्शकों के दिलों में अपनी प्रतिभा के बल पर अगल जगह बनाई है। अब 17 अप्रैल 2022 को आखिरकार वह दिन आ गया है, जब शो के विनर को चुना जाएगा। इस दौरान टाइगर श्रॉफ भी अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed