फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मेकअप के नजर आईं 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Sun, 31 May 2020 11:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 31 May 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
hina khan share photo during lockdown sun kissed
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्री का नाम लिया जाए तो उनमें हिना खान का नाम सबसे पहले आएगा। टीवी सीरियल के बाद हिना बड़े पर्दे पर भी सक्रिय हैं। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद हिना अपनी बहू की इमेज तोड़ने में कामयाब रहीं और हर तरफ उनके फैशन की चर्चा होने लगी। अभी हिना घर पर ही हैं और लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस बार हिना ने लॉकडाउन से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की है।

hina khan share photo during lockdown sun kissed
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि हिना लॉकडाउन से उब गई हैं। उन्होंने वॉक करने के दौरान की तस्वीर पोस्ट की है। वो अपनी बिल्डिंग के ही आस-पास वॉक कर रही थीं तभी ये तस्वीर ली गई। लुक्स की बात करें तो इस दौरान हिना ने गुलाबी और काले रंग का आउटफिट पहना हुआ है। बालों को उन्होंने बन बनाया है साथ ही वो बिना मेकअप के हैं। हिना कई बार बिना मेकअप की तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Soaking it all in 🌎 #LikeLiterally

A post shared by HK (@realhinakhan) on

hina khan share photo during lockdown sun kissed
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

ईद के दौरान हिना का लुक सोशल मीडिया पर छाया रहा। कभी उन्होंने सलवार सूट पहना तो कभी अन्य इंडियन आउटफिट। पारंपरिक ड्रेस में हिना खान खूब जच रही थीं। रमजान के दौरान हिना ने भी रोजा रखा था। ईद पर तो खास उन्होंने बिरयानी भी बनाई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan share photo during lockdown sun kissed
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' से हिना खान को काफी फायदा हुआ। यहां से वो एक स्टाइलिश डीवा बनकर निकलीं। शो के बाद हिना ने एक शॉर्ट फिल्म की थी जिसकी स्क्रीनिंग के लिए वो पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। कुछ समय पहले हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि कान्स फेस्टिवल में उनको गए हुए एक साल पूरे हो गए हैं। 

विज्ञापन
hina khan share photo during lockdown sun kissed
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में हिना घर के सारे काम खुद ही कर रही हैं। बीते दिनों बैग को साफ करने के दौरान हिना को उसमें से कुछ ऐसा मिला जिसे देख वो फूट-फूटकर रोने लगती हैं। हिना को सफाई के दौरान अपनी किसी पुरानी ट्रिप का टिकट मिलता है। जिसे देख वो भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।  

कार्तिक ने इस तरह की थी फैन की मदद, याद दिलाने पर अब बोले- 'रॉयल्टी चाहिए'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed