एकता कपूर का मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के-2' में ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखे जा रहे हैं। लोगों को शो का दूसरा पार्ट भी बेहद पसंद आ रहा है। इस बार शो में पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस लीड रोल में हैं। हिना खान कोमोलिका के किरदार में हैं। इन दिनों शो की कहानी खूब दिलचस्प मोड़ पर है। एक तरफ ऑनस्क्रीन जितना ड्रामा हो रहा है वहीं ऑफस्क्रीन इन शो की गर्ल गैंग पूल में जमकर मस्ती करती नजर आईं।
'कसौटी जिंदगी के-2' की प्रेरणा-कोमोलिका ने स्विमिंग पूल में की जमकर मस्ती, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कोमोलिका' हिना खान और प्रेरणा का रोल प्ले कर रहीं एरिका और अनुराग की ऑफस्क्रीन बहन पूजा बनर्जी ने जमकर मस्ती की। तीनों को एक साथ पूल में देखा गया। जहां तीनों का हॉट अंदाज देखने को मिला। एरिका काले रंग की मोनोकोनी में दिख रही हैं। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
वहीं, हिना खान सफेद रंग की प्रिंटेड बिकिनी में गजब ढा रही हैं। शो में अनुराग की बहन निवेदिता का रोल कर रहीं अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने भी ऐसी ही प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है। बता दें कि तीनों ही अभिनेत्रियों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हुई हैं।
तीनों ने पूल में जमकर स्विमिंग की और हिना ने एक स्टोरी भी शेयर की है। लग रहा है कि गर्मियों में तीनों ही अपनी हॉटनेस से इसे मात दे रही थीं। तीनों के बोल्ड लुक की खूब चर्चा भी हो रही है। वहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं।
माना जा रहा था कि हिना खान और एरिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन इन तस्वीरों आने के बाद से साफ हो गया है कि वो सिर्फ अफवाहें थीं। पूल की तस्वीरों मे दोनों की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है।