फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक तस्वीर से 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की आने लगी सगाई की खबरें, अब बताई असली वजह

Wed, 01 May 2019 05:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 01 May 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Neha Pendse on engagement rumours
Neha Pendse - फोटो : instagram

'बिग बॉस सीजन 12' में नजर आ चुकीं नेहा पेंडसे (Neha Pendse) इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो नेहा की सगाई हो चुकी है और वह जल्द शादी कर सकती हैं। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं यह सब नेहा की आने वाली मराठी फिल्म से जुड़ा है। नेहा के करीबी दोस्त ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में नेहा ने हाथ में अंगूठी पहन रखी थी। इस तस्वीर के बाद से ही नेहा की सगाई की बात कही जाने लगी। 

Bigg Boss ex contestant Neha Pendse on engagement rumours
neha pendse - फोटो : file photo

नेहा के इस दोस्त ने तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा था। नेहा के दोस्त ने लिखा था- 'बधाई हो, साड़ी लव..मराठी।' इस तस्वीर के बाद से ही नेहा के फैंस ने शादी का अनुमान लगाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में नेहा ने इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई खुद ही बता दी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Congratulations 🤟🏻 #buddies #sareelove #marathi

A post shared by Abhijeet Khandkekar (@abhijeetkhandkekar) on

Bigg Boss ex contestant Neha Pendse on engagement rumours
Neha Pendse - फोटो : instagram

नेहा पेंडसे ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं शादी नहीं करने जा रही हूं। मेरी सगाई नहीं हुई है और ना मैं बिग बॉस मराठी में एंट्री करने जा रही हूं। वह मेरे बेस्ट फ्रेंड है। हम लोग काफी समय से कुछ प्लान कर रहे थे। हाल में इसका समापन हुआ और हमने जश्न मनाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Neha Pendse on engagement rumours
Neha Pendse - फोटो : instagram

आपको बता दें, नेहा पेंडसे (Neha Pendse)'बिग बॉस' में कुछ वक्त ही रहीं लेकिन शो में उन्हें पसंद किया गया था। यहां तक कि शो से बाहर जाने के बाद फैंस उनकी वापसी की डिमांड भी करने लगे थे। नेहा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'प्यार कोई खेल नहीं' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Neha Pendse on engagement rumours
Neha Pendse - फोटो : instagram

यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। टीवी की बात करें तो नेहा ने 'कैप्टन' सीरियल से डेब्यू किया था। नेहा को 'मे आइ कमइन मैडम' सीरियल से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। यहां तक कि नेहा कपिल शर्मा के फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed