फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smriti Irani Birthday: जन्मदिन पर मौनी रॉय ने स्मृति ईरानी के लिए लिखा खास नोट, कहा- 'दीदी मैं आपके जैसी बनना चाहती हूं'

Wed, 23 Mar 2022 02:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Smriti Irani Mouni Roy shares a beautiful note for her dearest Di, says I want to be like you
मौनी रॉय,स्मृति ईरानी - फोटो : insta

एक्टिंग की दुनिया से राजनीति की दुनिया तक अपनी पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। आज स्मृति ईरानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय से तो छाप छोड़ी ही थी, इसके साथ ही वह राजनीति में भी सितारा बनकर चमकी हैं। ऐसे में राजनेताओं से लेकर टीवी जगत के सितारों तो कई हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी सोशल मीडिया के जरिए स्मृति ईरानी की तस्वीर शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और इसी के साथ एक खास नोट भी लिखा है।

Happy Birthday Smriti Irani Mouni Roy shares a beautiful note for her dearest Di, says I want to be like you
स्मृति ईरानी, मौनी रॉय - फोटो : insta

मौनी रॉय ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट-
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने स्मृति ईरानी के जन्मदिन पर उनके साथ शूट के दौरान बिताए गए पलों को याद करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और इसमें दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। मौनी ने उन दिनों को याद करते हुए नोट लिखा है, जब टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ने मौनी रॉय की मां का रोल प्ले किया था।

Happy Birthday Smriti Irani Mouni Roy shares a beautiful note for her dearest Di, says I want to be like you
स्मृति ईरानी, मौनी रॉय - फोटो : insta

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने स्मृति ईरानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,मेरी प्यारी स्मृति दी, आपके बारे में बताने के लिए यह मेरी सबसे पसंदीदा कहानी है; डेढ़ दशक से अधिक समय पहले, मैं क्यूंकी के कलाकारों में शामिल हो गयी था, यह सोचकर कि आप कैसी हो सकती हैं, मैं विश्वास से परे चकित थी उनमें से ज्यादातर के विपरीत, आप मेरे प्रति कितनी दयालु थी (आपको होना नहीं था), आप कितनी तेज और बुद्धिमान थीं, 7 भाषाएं बोल लेती थीं, आपकी आपकी आउटस्टैंडिंग वोकैबलरी (शब्दावली), पढ़ने के लिए आपकी चमक (अभी भी 17 साल  पहले की आपकी किताबें वापस करनी हैं।)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Smriti Irani Mouni Roy shares a beautiful note for her dearest Di, says I want to be like you
स्मृति ईरानी, मौनी रॉय - फोटो : insta

मौनी ने लिखा मैं आपके जैसी बनना चाहती हूं-
मौनी रॉय ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, मैं तब आपके जैसी बनना चाहती थीं और मैं अब भी आपके जैसी बनना चाहती हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं और मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ जीवन प्रदान करें, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अपना समय उन लोगों के साथ बिताएं जो आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और आपकी सराहना करते हैं...हैप्पी बर्थडे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed