छोटे पर्दे की फेमस हसीना गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर घर पर हैं, और अपने इस पीरियड का पति जैद दरबार संग आनंद ले रही हैं। जैद भी पत्नी पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। जोड़े को अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीतते देखा जाता है। इस कपल की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं, गौहर-जैद अपने लेटेस्ट डांस वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए तारीफ मिलने के बजाए लताड़ लगाई जा रही है।
Gauahar-Zaid: गौहर खान ने रमजान के महीने में पति जैद संग किया रोमांटिक डांस, धर्म याद दिलाने लगे ट्रोल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:35 AM IST
सार
गौहर खान ने रमजान के महीने में पति जैद दरबार संग रोमांटिक डांस किया है। इसे देख भड़के ट्रोल्स, कपल को धर्म याद दिलाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन