लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर ‘फिरंगी’ के अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। जिसके प्रचार के लिए कपिल पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं।
फिल्म हिट होने की गारंटी लेने हीरोइन को साथ लेकर गुरुद्वारे पहुंचा 'फिरंगी'
बता दें, पिछले कुछ दिनों से कपिल दुबई में हैं। यहां मौजूद गुरुनानक दरबार में उन्होंने दर्शन करके अपनी फिल्म के लिए एकसाथ प्रार्थना की। कपिल ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी हैं।
Seeking blessings at Guru Nanak darbar Dubai. Now heading for media interactions #firangion24thnovember #Dubai #UAE pic.twitter.com/wz1iRAxNQJ
— KAPIL (@KapilSharmaK9) November 16, 2017
बात अगर कपिल की तबियत की करें तो उनकी सेहत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपनी फिल्मों के प्रमोशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। खबरों की मानें तो हाल में कपिल अक्षय कुमार के कॉमेडी रियलिटी शो पर अपनी फिल्म ’फिरंगी’ का प्रचार करने जाने वाले थे लेकिन खराब सेहत के कारण उन्हें अपना शूट कैंसिल करना पड़ गया था।
कपिल की इस फिल्म की खासियत ये है कि इस फिल्म के एक गाने में उनकी मां जानकी रानी और बहन पूजा देवगन और भाभी मुस्कान पुंज भी एक छोटा सा रोल करती नजर आएंगी। कपिल ने साल 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद ‘फिरंगी’ उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।
‘फिरंगी’ को दर्शक 24 नवंबर को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। इस फिल्म में कपिल के साथ ईशिता के अलावा मोनिका गिल भी नजर आने वाली है। कपिल शर्मा इस फिल्म में एक देहाती पुलिसवाले के रोल में दिखाई देंगे।