फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: लव को बचाने के लिए हिना ने कुछ ऐसा किया, इंटरनेट पर हुईं ट्रोल

Fri, 17 Nov 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद Updated Fri, 17 Nov 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss contestant Hina Khan trolled on social media after sacrificed her soft toy Pooh for love
बिग बॉस के सीजन 11 में कंटेस्टेंट लव त्यागी को बचाने के लिए हिना खान ने जो त्याग किया, उसे लेकर सोशल मीडिया पर वे ट्रोल हो गईं। यूजर्स सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाने लगे।
Bigg Boss contestant Hina Khan trolled on social media after sacrificed her soft toy Pooh for love
हुआ यूं कि बीते दिनों बिग बॉस के घर में हुई नॉमीनेशन प्रक्रिया में घर के एक कंटस्टेंट को बचाने के लिए सहयोगी कंटस्टेंट को अपनी सबसे कीमती और प्यारी चीज को त्यागना था और कंटस्टेंट को बचाना था। इस दौरान प्रियांक ने हितेन तेजवानी को बचाने के लिए अपने सिर के बाल त्यागे तो वहीं आकाश डडलानी ने भी सहयोगी कंटस्टेंट बंदगी को बचाने के लिए भी अपने सिर के बात त्यागे। विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे के लिए मनपसंद जैकेट को त्याग दिया। 



 
Bigg Boss contestant Hina Khan trolled on social media after sacrificed her soft toy Pooh for love
- फोटो : self
ऐसा ही कुछ हिना खान को अपने दोस्त लव को नॉमीनेट होने से बचाने के लिए करना था। हिना ने अपने दोस्त को बचाने के लिए अपने सबसे प्यारे और आठ साल पुराने सॉफ्ट टेडी 'पूह' को त्यागना था। हिना खान ने अपने दोस्त के लिए अपने पूह को त्यागा तो मगर जिस तरह से उन्होंने अपने 'पूह' का बलिदान दिया वो बात दर्शकों को हजम नहीं हुई और सोशल मीडिया पर उन्होंने ट्रोल कर डाला।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss contestant Hina Khan trolled on social media after sacrificed her soft toy Pooh for love
लोगों  ने  हिना के 'पूह' को  लेकर  बहुत ही मजाकिया कमेंट  भी किए। किसी  ने  हिना  के 'पूह' को 'RIP Hina ka Pooh' लिखकर ट्रोल किया तो किसी ने 'Pooh ki Maut - In The Blue Pot #Revisited'  करके मजाकिया कमेंट किए। आपको बता दें कि हिना  खान बिग बॉस -11 की  एक मजबूत कंटस्टेंट में से एक है, मगर खास बात ये है कि वो बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा रोने वाली सदस्य हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed