बॉलीवुड हो या टीवी की दुनिया ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। करीब 3 साल पहले एक्टर तुषार कपूर सरोगेसी से पिता बने थे। अब एकता के घर भी एक बेटे का जन्म हुआ है। 43 साल की एकता सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता कपूर के मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आए हैं।
43 साल की उम्र में एकता कपूर सरोगेसी से बनीं मां, सोशल मीडिया पर ऐसे आए रिएक्शन
Many congratulations and lots of love dearest @ektaravikapoor. Welcome to parenthood and joy... https://t.co/3uK93OvKEb
— Hansal Mehta (@mehtahansal) January 31, 2019
डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा, 'इस सुबह दिल को छू लेने वाली खबर... बहुत-बहुत बधाई एकता। दुनिया में स्वागत करिए और मां बनने की खुशी मनाइए। आपके बच्चे के स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।'
And this is the most heartening news this morning. Many congratulations Ekta. Welcome to the world and joy of parenting. God bless your baby with good health and lots of masti. 🤗🤗🤗 https://t.co/dG92HnK2G1
सोशल मीडिया पर एकता कपूर के फैंस ने भी उन्हें अपने अंदाज में बधाई दी। एक यूजर ने लिखा, 'भाई और बहन दोनों महान हैं।'
Brother and sister both are great Congrates ma'am @ektaravikapoor बधाई 💐💐
बता दें कि एकता कपूर के बेटे का जन्म 27 जनवरी को हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा हेल्दी है और जल्द ही घर जा पाएगा। ये खुशखबरी खुद कपूर फैमिली की ओर से दी गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एकता कपूर के प्रोडक्शन का सीरियल नागिन 3 और कसौटी जिंदगी की 2 ने टीवी की दुनिया में तहलका मचा रखा है।