फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समर्थन: पर्ल पर रेप के आरोप को अनीता हसनंदानी ने बताया बकवास, एकता कपूर बोलीं- मैं भी पुरी के साथ

Sat, 05 Jun 2021 03:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 05 Jun 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor and Anita Hassanandani supports Pearl V Puri After Allegation Of Rape And Molestation
एकता कपूर, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

अभिनेता पर्ल वी पुरी के समर्थन में सामने आई अनीता हसनंदानी और एकता कपूर ने इस बात को बकवास बताते हुए सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी है। इस अभिनेता पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। उनकी गिरफ्तारी की इस खबर ने टेलीविज़न दुनिया के कलाकारों को हिलाकर रख दिया। उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री इस बात को मानने के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं कि पर्ल वी पुरी ऐसी ओझी हरकत कर सकते हैं। जिसके बाद अब टेलीविज़न जगत के कई कलाकार हैं जो सोशल मीडिया पर सामने आकर इस अभिनेता का समर्थन कर रहें हैं। इस लिस्ट में एकता कपूर, अनीता हसनंदानी सहित कई टीवी कलाकारों के नाम शामिल हैं जो पर्ल के समर्थन में सामने आए।

Ekta Kapoor and Anita Hassanandani supports Pearl V Puri After Allegation Of Rape And Molestation
पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

अनीता हसनंदानी
इस खबर के बाद सबसे पहले पर्ल को अपना सहयोग देने के लिए सामने आई टेलीविज़न की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी। अनीता और पर्ल बहुत अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों ने एकता कपूर के शो नागिन 4 में साथ में काम किया है। इस खबर को देखने के बाद अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर्ल वी पुरी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात को बकवास बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उससे बहुत अच्छे से जानती हूं ये सच बिलकुल नहीं है और ये सच हो भी नहीं सकता। ये सब झूठ है। मुझे पूरा यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा, और सच जल्द ही सबके सामने आएगा।"लव यू पर्ल वी पुरी इसके साथ ही अनीता ने #ISTANDWITHPEARL का हैशटैग भी साझा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

Ekta Kapoor and Anita Hassanandani supports Pearl V Puri After Allegation Of Rape And Molestation
पर्ल वी पुरी, एकता कपूर - फोटो : Instagram

एकता कपूर
नागिन निर्माता और पर्ल वी पुरी की करीबी दोस्त एकता कपूर ने इस अभिनेता पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों पर पर्ल को अपना समर्थन देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या मैं किसी बच्चे के साथ छेड़खानी करने वाले या किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वाले का समर्थन करुंगी? लेकिन मैंने  बीती रात से अब तक जो देखा, वह मानवीय भ्रष्टता में रूप से निम्न था। इंसानियत इस स्तर तक कैसे जा सकती है? जो लोग एक-दूसरे से परेशान हैं, वो अपनी खुद की लड़ाई में किसी तीसरे को कैसे खींच सकते हैं? एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? बच्चे/ लड़की की मां के साथ कई कॉल्स के बाद, जिन्होंने खुलकर कहा कि पर्ल इसमें शामिल नहीं था और उसका पति है जो अपने बच्चे को अपने पास रखने के लिए कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहा है और यह साबित करना चाहता है कि सेट पर कामकाजी महिला अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। अगर यह सच है तो यह पूरी तरह से गलत है।  अपने खुद के एजेंडे को पूरा करने के लिए और एक एक बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करके एक निर्दोष व्यक्ति को दोषी बनाने के लिए 'मी टू' जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन का इस्तेमाल करना गलत है। मुझे फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है, अदालत तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत। मेरी राय केवल उसी से आती है जो कल रात लड़की की मां ने मुझसे कही थी और वह है-पर्ल मासूम है...और यह बहुत ही दुःख की बात है कि लोग सिर्फ ये साबित करने के लिए कि एक कामकाजी महिला अपने बच्चे की देखभाल करने में समर्थ नहीं है इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। मेरे पास मेरे और बच्चे की मां के बीच हुई बातचीत के सभी वॉइस नोट्स और संदेश हैं जो साफ़ तौर पर पर्ल पर लगाए गए झूठे आरोपों की तरफ इशारा करते हैं। फिल्म जगत भी बाकि के व्यवसाय की तरह ही सुरक्षित और असुरक्षित है।अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए इसे बदनाम करना अब तक की सबसे नीच हरकत है। अगर पर्ल निर्दोष साबित हो जाता है तो मैं लोगो से यहीं अनुरोध करूंगी कि आज के समय में महत्वपूर्ण आंदोलन का गलत इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है, जिससे किसी भी स्तिथि की गंभीरता हो रही है इस पर गहराई से विचार करें। न्याय की जीत हो।" इस पोस्ट के साथ एकता कपूर ने #MayJusticePrevail का हैशटैग साझा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor and Anita Hassanandani supports Pearl V Puri After Allegation Of Rape And Molestation
निया शर्मा

निया शर्मा
टेलीविज़न अभिनेत्री निया शर्मा ने पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हुए अपना ट्वीट शेयर किया और साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रेप कोई मज़ाक नहीं हैं, कोई बहाना नहीं है, किसी के अहंकार को शांत करने का कोई साधन नहीं है। रेप और छेड़छाड़ की कहानियां भारत में दर्दनाक और सबकी कल्पना से बिलकुल परे हैं। असली पीड़िता मर जाती हैं, और उनकी  कहानियां अनसुनी रह जाती हैं, उनका परिवार पूरी ज़िन्दगी उन्हें न्याय मिलने का इंतज़ार करता है। इस चीज़ का मज़ाक न बनाएं।रेप के आरोपों का अपनी मर्ज़ी से इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह नहीं होना चाहिए।" निया ने आगे पर्ल को टैग करते हुए लिखा माफ़ करना ऐसा तुम्हारे साथ हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

विज्ञापन
Ekta Kapoor and Anita Hassanandani supports Pearl V Puri After Allegation Of Rape And Molestation
पर्ल वी पुरी, क्रिस्टल डिसूज़ा - फोटो : Instagram

क्रिस्टल डिसूज़ा
क्रिस्टल डिसूज़ा ने भी पर्ल को अपना पूरा सहयोग दिया और तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मैं पर्ल को जानती हूं और वो हमारी टेलीविज़न जगत के सबसे अच्छे लड़कों में से एक हैं जिनसे मैं मिली हूं। वो पूरी तरह से सज्जन व्यक्ति हैं। इस तरह के बकवास आरोपों से तुरंत निष्कर्ष पर न जाए। सच्चाई बाहर आने का इंतज़ार करें।"

View this post on Instagram

A post shared by 𝙆𝙧𝙮𝙨𝙩𝙡𝙚 𝘿’𝙨𝙤𝙪𝙯𝙖 (@krystledsouza)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed