शक्तिमान के किरदार करके घर-घर मशहूर हुए अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों काफी आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मीटू मुद्दे पर बात की। इस मुद्दे के लिए उन्होंने सिर्फ महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया। मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा निंदा हो रही है। वहीं अब टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने मुकेश खन्ना पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।
'शक्तिमान' पर भड़कीं ये अभिनेत्री, मुकेश खन्ना के मीटू वाले बयान पर यूं निकाला गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बहुत बार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ही मुकेश खन्ना के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर मुकेश खन्ना के बयान को पुराने ख्यालों वाला बताया है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह बयान कितना पुराने ख्याल वाला और पीछे ले जाने वाला है। जब ऐसे सम्मानित जगहों पर बैठे लोग ऐसे बयान देते हैं तो शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि औरतों के लिए यह गुस्सा किसी पुरानी याद का नतीजा हो सकता है। संदेह का लाभ देने का यही एक विचार मेरे मन में है। मुकेश जी, पूरे सम्मान के साथ मैं आपके बयान की निंदा करती हूं।'
How regressive & outdated is that! It's cringeworthy when people at respectable positions make such remarks.
Misogyny may be a result of a traumatic memory or past. That's the only benefit of doubt I can think of.
With due respect - I condemn this statement of Mukesh ji! https://t.co/E98DBaqOBX
सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा कि मीटू जैसे मुद्दे तब उठना शुरू हुए हैं जब महिलाओं ने रसोई घर छोड़ना शुरू कर दिया। घर को छोड़कर उन्होंने बाहर जाकर काम करना शुरू कर दिया।
मुकेश का मानना है कि औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। मुकेश कहते हैं, 'औरत का काम है घर संभालना, जो मैं कभी कभी बोल भी जाता हूं। परेशानी कहां से शुरू हुई है मीटू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। अब औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाने की बात करती हैं।' उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है।
पढ़ें: पत्नी ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर