टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। दिव्यांका ने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड सेलेब से कम नहीं है। दिव्यांका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी भोपाल से ही की है। उन्हें शुरू से ही कला के क्षेत्र में रुचि रही है। कॉलेज के समय में दिव्यांका ने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया था। आज खुशहाल जीवन बिता रहीं दिव्यांका भी उतार चढ़ाव के दौरा से गुजरी हैं। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
ब्रेकअप के बाद अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं दिव्यांका त्रिपाठी, ऐसे शुरू हुई विवेक से 'मोहब्बतें'
दिव्यांका त्रिपाठी ने जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस धारावाहिक में दिव्यांका के को-स्टार शरद मल्होत्रा रहे थे। इस शो के दौरान ही दिव्यांका शरद को दिल दे बेठी थीं। दिव्यांका और शरद ने करीब आठ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की जोड़ी काफी पसंदीदा औप मशहूर हुआ करती थी। लेकिन आठ साल के रिलेशन के बाद साल 2015 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों के अलग होने के बाद ये बात सामने आई थी कि शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे।
शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थीं। दिव्यांका एक बार राजीव खंडेलवाल के चैट शो जज्बात में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने शरद के साथ ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। दिव्यांका ने बताया कि वह काफी समय से शरद को डेट कर रही थी, उन्हें विश्वास था कि रिलेशनशिप अंत तक जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिव्यांका कहती हैं, 'मैंने शरद को दोबारा पाने के लिए हर चीज ट्राई की थी। मैं अंधविश्वास के लेवल तक चली गई थी। एक समय आया कि जब मुझे लगने लगा कि किसी का प्यार पाने के लिए इतना सबकुछ करना पड़ेगा तो क्या ये प्यार है? अकेले रहना बेहतर है। मैंने खुद को रोक लिया लेकिन मुझे कुछ समय लगा।'
इस सबसे उबरने के बाद दिव्यांका ने धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में काम किया। इस शो के सेट पर दिव्यांका की मुलाकात विवेक दाहिया से हुई। दिव्यांका और विवेक ने अपनी वेडिंग में बताया था कि दोनों को उनके फैंस ने मिलवाया था। दोनों एक बार एक पार्टी में गए थे जहां से एक ग्रुप फोटो में से फैंस ने दिव्यांका और विवेक की फोटो को क्रॉप कर इसे DIVEK नाम दे दिया। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच भी प्यार पनपने लगा।
इसके बाद जुलाई 2016 में दोनों परिवार की रजामंदी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल से हुई थी। जिसमें टीवी के कई कलाकार भी शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों का एक रिसेप्शन चंडीगढ़ में तो एक मुंबई में भी हुआ था। दिव्यांका और विवेक अब एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आती है।
पढ़ें: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं आमिर खान की बेटी इरा खान, फैंस ने केमेंट्स में लुटाया प्यार