टेलीविजन शो 'अनुपमा' के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही इस शो का प्रीक्वल आएगा, जिसमें अनुपना और वनराज की शुरुआती जिंदगी की कहानी को दिखाया जाएगा। भारतीय मनोरंजन के इतिहास में यह पहली बार होगा कि किसी टीवी शो के प्रीक्वल में टेलीविजन में मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार डिजिटल स्क्रीन पर भी अपनी भूमिकाओं को फिर से दिखाएंगे।
2 of 5
अनुपमा (रूपाली गांगुली) और वनराज (सुधांशु पांडे)
- फोटो : सोशल मीडिया
डिज्नी प्लस हॉटस्टार दर्शकों को उनके पसंदीदा शो के नए प्रारूप से परिचित कराने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके लिए पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो के प्रीक्वल को रिलीज किया जाएगा। टेलीविजन की तरह ये प्रीक्वल लंबा नहीं खींचा जाएगा और इसे 11 एपिसोड में ही खत्म कर दिया जाएगा। इसमें अमुपमा और वनराज की शादी के बाद के कुछ सालों को करीबी से दिखाया जाएगा। इस वजह से दर्शकों को भी उनके रिश्ते में खटास पड़ने का कारण पता चलेगा।
3 of 5
अनुपमा शो की कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीक्वल में रूपाली गांगुली अमुपमा का किरदार निभाती नजर आएंगी, तो वनराज की भूमिका में सुधांशु पांडे ही होंगे। इनके साथ ही पूरी कास्ट में भी कोई बदलाव नहीं होगा। प्रीक्वल के 11 दिनों में रिलीज होने वाले एपिसोड विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रहेंगे और इनको टेलीविजन पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।
4 of 5
अनुपमा
- फोटो : सोशल मीडिया
कंटेंट डिज्नी प्लस हॉटस्टार के हेड और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क के प्रमुख, गौरव बनर्जी ने कहा कि नए प्रारूपों के साथ प्रयोग करना डिज्नी प्लस हॉटस्टार में एक आदर्श है, और इस दृष्टि से दर्शकों के पसंदीदा टेलीविजन शो के प्रीक्वल की उत्पत्ति हुई है। 'अमुपमा' को लोगों से मिलते प्यार के बाद ही हमने इसका फैसला लिया है। हमें विश्वास है कि यह रोमांचक प्रारूप दर्शकों को एक बार फिर से कहानी के चरित्रों से प्यार करा देगा।
5 of 5
अनुपमा का किरदात निभातीं रूपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि ‘अनुपमा’ को जुलाई 2020 में टेलीविजन के लिए लॉन्च किया गया था। यह अपने 500 से अधिक एपिसोड पूरे कर चुका है, जो स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार दोनों पर उपलब्ध हैं। यह लोकप्रिय बंगाली श्रृंखला ‘श्रीमोई’ का हिंदी रूपांतरण, ‘अनुपमा’ एक गुजराती गृहिणी के जीवन पर केंद्रित है। अनुकंपा, प्यार और अपने परिवार और पति के प्रति समर्पित, अनुपमा अपने परिवार की सेवा करने के लिए रहती है, फिर भी, शायद ही कभी उसे वह सम्मान मिल पाता है, जिसकी वह हकदार है। यह शो जीवन में अपनी स्वतंत्रता और आवाज पाने के लिए उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है।